---विज्ञापन---
‘रामायण’ ने रिलीज से पहले ही तोड़ा इस ब्लॉकबस्टर फिल्म का रिकॉर्ड, रणबीर कपूर की फिल्म बनीं हिंदी सिनेमा में नंबर 1
Ramayan Breaks Dhurandhar 2 Record: रणबीर कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' रिलीज से पहले ही लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है. पहले इसकी स्टारकास्ट, बजट और भव्य विजुअल्स को लेकर चर्चा थी, लेकिन अब फिल्म ने एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है. जिसने फैंस की एक्साइटमेंट को और बढ़ा दिया है.
क्या है वो रिकॉर्ड?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, टी-सीरीज ने 'रामायण' के दोनों पार्ट्स के सभी भाषाओं के म्यूजिक राइट्स 75 करोड़ रुपये में खरीद लिए हैं. अगर यह जानकारी आधिकारिक तौर पर सही साबित होती है, तो यह हिंदी सिनेमा के इतिहास की सबसे बड़ी म्यूजिक राइट्स डील मानी जाएगी.
क्या है डील?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस डील के साथ 'रामायण' ने रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है. इससे पहले सबसे महंगे म्यूजिक राइट्स का रिकॉर्ड 'धुरंधर 2' के नाम था, जिसके म्यूजिक राइट्स करीब 54 करोड़ रुपये में बिके थे. अब 'रामायण' ने इस आंकड़े को काफी पीछे छोड़ दिया है.
टक्कर में थी और भी कंपनी!
बताया जा रहा है कि फिल्म के म्यूजिक राइट्स हासिल करने की दौड़ में टी-सीरीज और सोनी म्यूजिक के बीच कड़ी टक्कर थी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोनी म्यूजिक ने 70 करोड़ रुपये तक की बोली लगाई थी, लेकिन आखिर में 75 करोड़ रुपये की पेशकश के साथ टी-सीरीज ने यह डील अपने नाम कर ली.
दर्शकों को फिल्म का बेसब्री से इंतजार
नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही 'रामायण' भारतीय सिनेमा की मोस्टअवेटेड फिल्मों में से एक है. फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता, यश रावण, सनी देओल भगवान हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण के किरदार में नजर आएंगे. वहीं फिल्म का म्यूजिक ए.आर. रहमान और हंस जिमर तैयार कर रहे हैं, जिसने पहले ही दर्शकों की एक्साइटमेंट को कई गुना बढ़ा दिया है.
दो पार्ट में रिलीज होगी फिल्म
फिल्म का पहला पार्ट दिवाली 2026 पर रिलीज किया जाएगा, जबकि दूसरा पार्ट दिवाली 2027 में सिनेमाघरों में आएगा. वहीं फैंस के लिए एक और अच्छी खबर यह है कि 'रामायण' का ट्रेलर 30 जुलाई सुबह 4.30 बजे ब्रह्म मुहूर्त रिलीज किया जाएगा. पहले इसे 24 जुलाई को लॉन्च करने की प्लानिंग थी, लेकिन बताया गया कि सीजेपी के प्रोटेस्ट को देखते हुए बाद में मेकर्स ने इसकी तारीख आगे बढ़ा दी थी.
ट्रेलर पर लगी सबकी निगाहें
अब सभी की निगाहें ट्रेलर पर टिकी हैं. अगर ट्रेलर को भी दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिलता है, तो रिलीज से पहले ही 'रामायण' का क्रेज एक नए स्तर पर पहुंच सकता है, अब देखना दिलचस्प होगा कि नमित मल्होत्रा की फिल्म क्या कमाल दिखा पाती है.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.