---विज्ञापन---
Raja Shivaji X Review: ‘जबरदस्त थिएटर सेलिब्रेशन और शानदार क्लाइमैक्स’, रितेश देशमुख की फिल्म देख क्या बोली पब्लिक?
Raja Shivaji X Review:बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'राजा शिवाजी' 1 मई 2026 को, यानी आज, दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित फिल्म रिलीज होते ही थिएटर में छा गई है. शुक्रवार को फिल्म का पहला शो ही हाउसफुल रहा, थिएटर से निकलने के बाद लोगों ने फिल्म की खूब तारीफ की. इसके साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया पर भी फिल्म को लेकर अपना रिव्यू शेयर किया है. चलिए जानते हैं कि लोगों को ये फिल्म कैसी लगी.
फिल्म का पहला शो देखने के बाद एक यूजर ने X पर लिखा, 'राजा शिवाजी ने पूरे महाराष्ट्र में धूम मचा दी है... यह एक ज़बरदस्त थिएटर सेलिब्रेशन में बदल गया है. सलमान खान के हाई-वोल्टेज कैमियो ने थिएटरों को सीटियों, नारों और लगातार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजा दिया है. यह एक 'मास हरिकेन' (तूफानी) पल है.'
एक दूसरे यूजर ने लिखा, ''राजा शिवाजी' का क्लाइमेक्स, यानी अफजल खान का वध. यह फिल्म थिएटर में देखने लायक है. सलमान खान का कैमियो जबरदस्त है; उनका मराठी लहजा और बॉडी लैंग्वेज मुख्य कलाकारों से भी बेहतर है. फिल्म को बहुत खूबसूरती से शूट किया गया है; इसका हर एक फ्रेम किसी पेंटिंग जैसा लगता है.'
एक अन्य यूजर ने लिखा, ''राजा शिवाजी' में सुपरस्टार सलमान खान का एक जबरदस्त कैमियो. वे ऐसे दमदार कैमियो के लिए जाने जाते हैं, और वे पूरे सीन को एक अलग ही स्तर पर पहुंचा देते हैं.'
एक और यूजर ने लिखा, 'मैंने 'राजा शिवाजी' देखी, डायरेक्शन, एक्टिंग और म्यूजिक, हर पहलू में जबरदस्त काम हुआ है; आप स्क्रीन पर इसकी भव्यता और मकसद को साफ देख सकते हैं. रितेश और जेनेलिया ने जो मेहनत की है, वह सचमुच कमाल की है! यह एक ऐसी फिल्म है जो न सिर्फ मनोरंजन करती है, बल्कि इतिहास को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक भी पहुंचाती है.'
एक X यूजर ने लिखा, 'आप राजा शिवाजी का सबसे बेहतरीन पहलू देख रहे हैं... बस एक ही दृश्य सबको फीका साबित करने के लिए काफी है.'
एक दूसरे यूजर ने लिखा, 'महाराष्ट्र दिवस पर राजा शिवाजी अद्भुत.' इसके साथ यूजर ने केआरके रिव्यू ट्विट लगा रखा था.