Friday, 17 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

बॉलीवुड का ये एक्टर सालों से है गायब, बेटी देती है टॉप एक्ट्रेसेस को टक्कर, बिजनेस वर्ड में बनाया नाम

---विज्ञापन---

बॉलीवुड में कई सितारों की कहानियां पर्दे से कहीं ज्यादा दिलचस्प रही हैं. ऐसी ही एक कहानी अभिनेता राज किरण की है, जो करीब 23 साल से लापता हैं. एक समय में 100 से ज्यादा फिल्मों में काम करने वाले राज किरण अचानक फिल्मी दुनिया और फिर लोगों की नजरों से गायब हो गए. आज भी उनके बारे में कोई पक्की जानकारी सामने नहीं आ सकी है. हालांकि, इस लंबे इंतजार के बीच उनका परिवार अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुका है.

बेटी ने बनाई अलग पहचान

राज किरण की बड़ी बेटी रिशिका महतानी ने जूलरी डिजाइनिंग की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई है. उन्होंने डिजाइनर रवि महतानी से शादी की, जिनकी कंपनी इंटरनेशनल सेलिब्रिटीज के लिए लग्जरी जूलरी तैयार करती है. साल 2021 में रिशिका ने सोशल मीडिया पर बताया था कि रवि की कंपनी ने मशहूर रैपर ड्रेक के लिए खास कस्टम मेडालियन बनाया था.

---Advertisement---

मशहूर बिजनेसवूमेन है बेटी

बताया गया कि इस खास जूलरी पीस को भारत में करीब दो हफ्तों में हाथ से तैयार किया गया था. इसमें 372 ग्राम सोना और 40 कैरेट हीरे लगाए गए थे. इसकी आधिकारिक कीमत कभी सामने नहीं आई, लेकिन जूलरी एक्सपर्ट्स के मुताबिक इसकी कीमत करोड़ों रुपये हो सकती है.

पत्नी ने की दूसरी शादी

रिशिका और रवि की शादी को 12 साल से ज्यादा हो चुके हैं. हाल ही में दोनों एक बेटी के माता-पिता भी बने हैं. वहीं, राज किरण की छोटी बेटी मन्नत महतानी ने भी साल 2020 में शादी कर अपनी नई जिंदगी शुरू कर दी. लंबे समय तक पति के लौटने का इंतजार करने के बाद राज किरण की पत्नी ने भी दूसरी शादी कर ली थी.

---Advertisement---

राज किरण ने दी कई हिट फिल्में

राज किरण ने अपने करियर की शुरुआत 1975 में फिल्म 'कागज की नाव' से की थी. इसके बाद उन्होंने 'कर्ज', 'अर्थ' और कई चर्चित फिल्मों में दमदार अभिनय किया. लेकिन 1990 के दशक के बाद उन्हें कम फिल्में मिलने लगीं और धीरे-धीरे वह फिल्म इंडस्ट्री से दूर हो गए.  

अलग-अलग दावों में सामने आई सच्चाई

राज किरण के लापता होने को लेकर समय-समय पर कई दावे सामने आए. कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया कि उन्हें पुट्टपर्थी आश्रम में घुसने की कोशिश के आरोप में बेंगलुरु की जेल में रखा गया था. वहीं, फिल्ममेकर महेश भट्ट ने दावा किया था कि उन्होंने उन्हें मुंबई के मसीना अस्पताल में इलाज कराते देखा था. बाद में सुषमा स्वराज ने भी कहा था कि राज किरण अमेरिका के एक मानसिक स्वास्थ्य संस्थान में हैं और उन्हें भारत वापस लाने में मदद की जानी चाहिए.

---Advertisement---

आज भी रहस्य है उनकी गुमशुदगी

हालांकि, इन सभी दावों के बावजूद आज तक यह रहस्य बरकरार है कि आखिर बॉलीवुड के इस मशहूर अभिनेता राज किरण कहां हैं. उनकी कहानी आज भी हिंदी सिनेमा के सबसे बड़े अनसुलझे रहस्यों में गिनी जाती है.

First published on: Jul 17, 2026 04:48 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola