---विज्ञापन---

पाकिस्तानी सिंगर संग कॉन्सर्ट करना तलविंदर को पड़ा भारी, लोग बोले- ‘ऑपरेशन सिंदूर का मजाक…’

Punjabi Singer Faces Backlash After Performing with Pakistani: फेमस पंजाबी सिंगर तलविंदर एक बार फिर से सुर्खियों में आ गए हैं. इस बार ये अपने किसी नए गाने के लिए नहीं, बल्कि नए विवाद की वजह से चर्चा का विषय बने हुए हैं. आपको पूरा माजरा समझाते है.

तलविंदर को पड़ा भारी

  दरअसल, भारतीय सिंगर तलविंदर टोरंटो में पाकिस्तानी सिंगर हसन रहीम के म्यूजिक कॉन्सर्ट में जा जाकर अचानक विवादों में घिर गए. जहां पाकिस्तान के लोगों ने लोगों की उनकी तारीफ की, वहीं, भारत के लोगों की तरफ से तलविंदर को भारी ट्रोल का सामना करना पड़ा.

---Advertisement---

हसन रहीम के साथ...

    मालूम हो कि मंगलवार को तलविंदर ने पाकिस्तानी सिंगर हसन रहीम के टोरंटो कॉन्सर्ट में स्टेज शेयर करने पहुंचे. उन्होंने इसकी कई तस्वीरें और वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर कीं, साथ ही कैप्शन में लिखा, 'टोरंटो में हसन रहीम के साथ मेरी इच्छाएं पूरी हुईं.'

सोशल मीडिया पर बहस शुरू

    वायरल हो रहे वीडियो में तलविंदर स्टेज पर हसन रहीम के साथ नजर आ रहे हैं, उनके साथ परफॉर्म कर रहे हैं, गले मिल रहे हैं और साथ में डांस करते नजर आ रहे हैं. इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर बहस शुरू हो गई.

---Advertisement---

ऑपरेशन सिंदूर का मजाक...

  जहां एक यूजर ने लिखा, 'मिलिए तलविंदर से, जो हसन रहीम के कॉन्सर्ट में आए थे, जिन्होंने हमारे ऑपरेशन सिंदूर का मजाक उड़ाया था. कुछ पंजाबियों को पाकिस्तानियों से इतना लगाव क्यों है??'

इसका क्या मतलब है...

    एक दूसरे यूजर ने लिखा, 'ऑपरेशन सिंदूर के एक साल बाद, हम विदेशों में पाकिस्तानी आर्टिस्ट के साथ फिर से परफॉर्म कर रहे हैं. अगर आपको विरोध समझ नहीं आ रहा है, तो पीड़ित/शासित फॉर्स से पूछिए – उनके लिए इसका क्या मतलब है.'

कोई शर्म नहीं...

    एक यूजर ने कहा, 'तलविंदर एक पाकिस्तानी के साथ क्यों घूम रहा है जिसने सचमुच यह बात कही है? इन आर्टिस्ट में कोई शर्म नहीं है, और जो लोग इनका समर्थन करते हैं वे इस समाज के लिए कहीं ज्यादा बड़ा खतरा हैं.'

First published on: May 13, 2026 09:30 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.