---विज्ञापन---

Priyanka Chopra की मां के साथ परिणीति ने शादी में किया था ऐसा बर्ताव, फोन छीनकर डिलीट करवाई थी फोटो?

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने पॉलिटिशियन राघव चड्ढा से 2023 में शादी की थी. परिणीति की शादी बॉलीवुड की सबसे चर्चित शादियों में से एक थी. इस शादी में एक्ट्रेस के परिवार वाले, दोस्त और राघव चड्ढा के करीबी पॉलिटिशियन भी शामिल हुए थे. इस शादी में सिंगर और वैदिक पुजारी अंकित बत्रा भी पहुंचे थे, जिन्होंने शादी की सारी रस्में संपन्न करवाई थीं. वहीं, उन्होंने हाल ही में शादी से जुड़ी तमाम बातों को लेकर खुलासा किया है. इतना ही नहीं उन्‍होंने ये भी बताया कि शादी में सिक्योरिटी काफी टाइट थी और किसी भी तरह की फोटो या वीडियो बिना इजाजत के लेने के लिए इनकार किया गया था.

परिणीति चोपड़ा और राघव की शादी में थे सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

अंकित बत्रा ने यूट्यूब चैनल वॉइस ऑफ वॉइस से बात करते हुए परिणीति की शादी को लेकर कई बातों का खुलासा किया है. उन्होंने कहा, "लीला पैलेस के अंदर की सुरक्षा तो बिल्कुल ही जबरदस्त थी. यह एक अभेद्य किला जैसा था. वे रीति रिवाजों की प्राइवेसी और पवित्रता को लेकर इतने ज्यादा सुरक्षात्मक थे कि किसी भी तरह की फोटो या वीडियो लेने की बिल्कुल भी इजाजत नहीं थी.

---Advertisement---

मधु चोपड़ा से डिलीट करवाई गई थीं फोटोज

उन्होंने आगे कहा, "असल में नियम इतने सख्त थे कि प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा से भी उनके फोन पर ली गई फोटो डिलीट करने के लिए कह दिया था. लेकिन इस कड़ी सुरक्षा, नावों से आने जाने और दुनिया भर के मीडिया के शोर-शराबे से परे, जिस बात ने मुझे सचमुच हैरान कर दिया था वह थी कि हर किसी का एक-दूसरे का प्रति गहरा सम्मान.

अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान ने किया था शादी में डांस

अंकित ने इस बीच अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान को लेकर भी बात की थी. उन्होंने बताया था दोनों ने दूल्हे राघव चड्ढा को कंधे पर उठाकर डांस किया था. उन्होंने कहा, " अरविंद केजरीवाल जी और भगवंत मान जी जैसे कद्दावर राजनीतिक नेताओं को अस्सी मिनट तक मंत्रमुग्ध होकर खड़े देखना और हर एक संकल्प के पीछे के विज्ञान और उसकी आत्मा को समझने की उनकी सच्ची कोशिश को देखना एक अमेजिंग अनुभव था.

---Advertisement---

2023 में हुई थी परिणीति और राघव की शादी

बता दें कि राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की 24 सितंबर 2023 में राजस्थान के उदयपुर के द लीला पैलेस में शादी की थी. कपल की शादी को तीन साल हो चुके हैं और अब वह एक बच्चे के पेरेंट्स बन चुके हैं.

जल्द इस फिल्म में दिखेंगी परिणीति

काम को लेकर बात करें तो परिणीति चोपड़ा को आखिरी बार फिल्म अमर सिंह चमकीला में देखा गया था. इस मूवी में उनके साथ दिलजीत दोसांझ नजर आए थे. इसके बाद वह फिल्म तलाश ए मदर सर्च में नजर आएंगी, जो कि नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी.

First published on: May 20, 2026 10:01 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.