Tuesday, 21 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

प्रियंका चोपड़ा पर पति निक जोनस ने लुटाया प्यार, बर्थडे पर शेयर किया खास वीडियो

---विज्ञापन---

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं, बल्कि हॉलीवुड में भी अपनी खास पहचान बना चुकी हैं। एक्ट्रेस ने 18 जुलाई को अपना 44वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया. इस खास मौके पर फैंस और कई सेलेब्स ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं. वहीं, उनके पति निक जोनास ने भी रोमांटिक अंदाज में उन्हें बर्थडे विश किया है.

निक जोनस ने खास अंदाज में किया प्रियंका को बर्थडे विश

दरअसल, निक जोनास ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में निक और प्रियंका स्पेन में एक यॉट पर नजर आ रहे हैं, जहां दोनों खूबसूरत नजारों का आनंद लेते दिखाई दे रहे हैं. इस दौरान निक, प्रियंका का वीडियो रिकॉर्ड कर रहे हैं. वहीं, प्रियंका ने बिकिनी पहन रखी है, जिसे उन्होंने एक स्टाइलिश कवर-अप के साथ कैरी किया है. उन्होंने सनग्लासेस लगाए हैं और सिर पर स्कार्फ भी बांधा हुआ है. इस लुक में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं. वीडियो शेयर करते हुए निक जोनास ने कैप्शन में लिखा, "Happy Birthday, My Love."

---Advertisement---

8 साल पुरानी तस्वीर निक ने की शेयर

इसके अलावा निक जोनास ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी एक पुरानी तस्वीर शेयर की. यह तस्वीर उस समय की है, जब दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे थे और प्रियंका ने शादी के लिए हामी भरी थी. तस्वीर में निक, प्रियंका का हाथ थामे नजर आ रहे हैं, जबकि प्रियंका अपनी इंगेजमेंट रिंग फ्लॉन्ट करती दिखाई दे रही हैं. इसके कैप्शन में निक ने लिखा, "8 साल पहले उसने हां कहा था."

कैसे मिले थे निक और प्रियंका

हाल ही में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास जोनास ब्रदर्स के पॉडकास्ट में पहुंचे थे. इस दौरान दोनों ने अपनी पहली मुलाकात और डेटिंग के दिनों को याद किया. निक ने बताया कि उनके भाई केविन जोनास ने उन्हें प्रियंका की सीरीज 'क्वांटिको' देखने की सलाह दी थी. इसके बाद उन्होंने प्रियंका को मैसेज किया और मुलाकात की इच्छा जताई, जिस पर एक्ट्रेस ने भी हामी भर दी.

---Advertisement---

निक और प्रियंका की शादी

लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने साल 2018 में परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की. शादी के बाद प्रियंका चोपड़ा को उम्र के अंतर को लेकर सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया गया, क्योंकि निक जोनास उनसे करीब 10 साल छोटे हैं. हालांकि, इसका उनके रिश्ते पर कोई असर नहीं पड़ा. आज दोनों एक बेटी मालती मैरी के माता-पिता हैं और खुशहाल जीवन बिता रहे हैं.

प्रियंका चोपड़ा की अकमिंग फिल्म

वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा जल्द ही एस.एस. राजामौली के निर्देशन में बन रही फिल्म 'वाराणसी' में नजर आएंगी. इस फिल्म में उनके साथ महेश बाबू भी अहम भूमिका निभाएंगे. फिल्म के अगले साल अप्रैल में रिलीज होने वाली है.  

---Advertisement---
First published on: Jul 20, 2026 10:23 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola