Wednesday, 23 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

हिंदी सिनेमा का फेमस खलनायक, जिसकी 3 बेटियों ने चुनी अलग राह, दामाद ने दी कई हिट फिल्में

Bollywood Actor Birthday Special: हिंदी सिनेमा के इस दिग्गज एक्टर के अभिनय की विरासत को उनकी तीन बेटियां आगे नहीं बढ़ा पाईं.

Bollywood Actor Birthday Special: हिंदी सिनेमा में कई ऐसे एक्टर और एक्ट्रेस रहे हैं, जिनके शानदार अभिनय की विरासत उनके जाने के बाद लगभग खत्म हो गई. इसमें दिलीप कुमार से लेकर अमरीश पुरी और देव आनंद जैसे दिग्गज कलाकारों के नाम शामिल हैं. आज हम आपको ऐसे ही एक एक्टर के बारे में बताने वाले हैं, जिन्होंने अपने करियर में हिंदी सिनेमा को कई यादगार और कभी न भूलने वाले किरदार दिए हैं. लेकिन आज उम्र के इस पड़ाव पर उनकी यह विरासत उनकी तीन बेटियां आगे नहीं बढ़ा पाईं. हालांकि, बेटियों से अलग इस दिग्गज एक्टर के दामाद ने काफी हद तक अपने ससुर की इस लेगेसी को संभाला हुआ है. चलिए आपको इस दिग्गज एक्टर से मिलवाते हैं.  

पाकिस्तान के लाहौर में हुआ जन्म

हम जिस एक्टर की बात कर रहे हैं, वह कोई और नहीं बल्कि प्रेम चोपड़ा हैं. 'बॉबी', 'मर्द', 'कटी पतंग', 'राजा बाबू' और 'क्रांति' जैसी यादगार फिल्मों में नजर आ चुके प्रेम चोपड़ा आज अपना 91वां जन्मदिन मना रहे हैं. प्रेम चोपड़ा का जन्म 23 सितंबर 1935 को पाकिस्तान के लाहौर में हुआ था. भारत के विभाजन के बाद उनका परिवार लाहौर से शिमला चला गया. यहीं प्रेम चोपड़ा का बचपन बीता और उनका पालन-पोषण हुआ.

---Advertisement---

डॉक्टर या IAS ऑफिसर बनाना चाहते थे पिता

प्रेम चोपड़ा ने एक बार बताया था कि उनके पिता चाहते थे कि वह डॉक्टर या IAS ऑफिसर बनें. लेकिन कॉलेज में नाटक करते हुए उन्हें एक्टिंग से प्यार हो गया. इसलिए ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी करने के बाद माता-पिता के कड़े विरोध के बावजूद वह फिल्मों में काम करने के लिए बॉम्बे (मुंबई) चले गए.

पहली ही फिल्म ने जीता नेशनल अवॉर्ड

प्रेम चोपड़ा ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 1960 में आई पंजाबी फिल्म 'चौधरी करनैल सिंह' से की थी. उनकी पहली फिल्म एक हिंदू-मुस्लिम प्रेम कहानी थी, जो भारत-पाकिस्तान विभाजन की पृष्ठभूमि पर आधारित थी. यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई और इसे बेस्ट पंजाबी फीचर फिल्म का नेशनल अवॉर्ड भी मिला.

---Advertisement---

66 साल का करियर और 380 से अधिक फिल्में

प्रेम चोपड़ा ने हिंदी सिनेमा में साल 1962 में आई फिल्म 'डॉ. विद्या' से कदम रखा. इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और एक के बाद एक हिट फिल्मों में काम करते चले गए. इनमें 'पूरब और पश्चिम', 'दाग', 'प्रेम नगर', 'त्रिशूल', 'काला पत्थर', 'क्रांति', 'बॉबी', 'नसीब' और 'नगीना' जैसी कई हिट फिल्में शामिल हैं. प्रेम चोपड़ा ने अपने करीब 66 साल लंबे एक्टिंग करियर में 380 से अधिक फिल्मों में काम किया है.

3 बेटियां नहीं बढ़ा पाईं विरासत

प्रेम चोपड़ा ने साल 1969 में कृष्णा कपूर, प्रेम नाथ और राजेंद्रनाथ की छोटी बहन उमा मल्होत्रा से शादी की थी. इस कपल की तीन बेटियां हैं, जिनके नाम रकिता, पुनीता और प्रेरणा चोपड़ा हैं. प्रेम चोपड़ा की तीनों बेटियों में से किसी ने भी एक्टिंग को अपना करियर नहीं चुना. इस वजह से प्रेम चोपड़ा की एक्टिंग की विरासत आगे नहीं बढ़ पाई. हालांकि, उनकी छोटी बेटी प्रेरणा के पति शरमन जोशी काफी हद तक अपने ससुर की इस लेगेसी को आगे बढ़ा रहे हैं.

---Advertisement---
First published on: Sep 23, 2026 10:25 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola