---विज्ञापन---
Parmish Verma शादी के पांच साल बाद ले रहे गीत ग्रेवाल से तलाक, हरमन बरार संग कंफर्म हुआ रिश्ता!
परमीश वर्मा ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर चल रही चर्चाओं पर पहली बार खुलकर बात की है. 5 सितंबर 2026 को उन्होंने एक बयान जारी किया, जिसमें उन्होंने गीत ग्रेवाल से तलाक की पुष्टि की और कहा कि वह अपनी पूर्व पत्नी तथा अपनी जिंदगी में मौजूद महिला दोनों का सम्मान करते हैं. इसी बयान के बाद हरमन बरार के साथ उनके रिश्ते को लेकर चल रही चर्चाओं ने फिर जोर पकड़ लिया है. हालांकि, रिपोर्ट्स के अनुसार परमीश ने हरमन का नाम लेकर अपने रिश्ते की पुष्टि नहीं की है. दोनों की साथ में तस्वीरों, वीडियोज और सोशल मीडिया पोस्ट्स के कारण पहले से ही डेटिंग की अटकलें लगती रही हैं.
पंजाबी सिंगर परमिश वर्मा बीते लंबे वक्त से सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने हुए हैं. आमतौर पर वह अपने गानों को लेकर खबरों में छाए रहते हैं. हालांकि वह लंबे वक्त से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खबरों में बने हुए हैं. बीते काफी वक्त से वह हरमन बरार के साथ कथित तौर पर रिलेशनशिप को लेकर और अपनी गीत ग्रेवाल को धोखा देने की खबरों की वजह से इंटरनेट पर चर्चा में बने हुए थे. इतना ही नहीं हरमन के साथ उनकी लेटेस्ट पोस्ट के कारण उन्हें काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था. वहीं, अब सिंगर ने सभी अफवाहों और अटकलों पर ट्रोलर्स को जवाब दिया है. इतना ही नहीं उन्होंने गीत ग्रेवाल के साथ अपना तलाक कंफर्म किया है और हरमन संग रिश्ते को भी स्वीकार किया है.
क्या हरमन को डेट कर रहे परमिश?
दरअसल, हाल ही में परमिश वर्मा और हरमन बरार का एक गाना आया था 'बहजा'. इस गाने के दौरान दोनों का रोमांस और नजदीकियां देख लोगों ने सवाल खड़े किए थे. कुछ लोगों का कहना था कि गाने में दिखाई दे रहा रोमांस असली लग रहा है. वहीं, कुछ लोगों ने ये भी कहा था कि यह सिर्फ मार्केटिंग है और पीआर स्टंट है. वहीं, कुछ का कहना था कि परमिश अपनी पत्नी गीत को धोखा दे रहे हैं. लेकिन बाद में हरमन के बर्थडे पर परमिश ने जब उन्हें लवर कहा तो, अटकलों ने और जोर पकड़ लिया.
अटकलों पर जारी किया परमिश ने बयान
परमिश ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक लंबा नोट शेयर किया और उन्होंने सोशल मीडिया पर चल रही बातों का जवाब दिया. सिंगर ने लिखा, "पुरुष होने के नाते आप आसानी से साइकोलॉजिकल तौर पर बलि का बकरा बन जाते हैं. जेंडर को दोष दो, कहानी को आसान बनाओ और भीड़ को नैतिक रूप से खुद को बेहतर महसूस करने का मौका मिल जाता है. मैं इसके पीछे की सोच को समझता हूं और बिनी किसी शिकायत के इस बोझ को स्वीकार करता हूं."
परमिश ने बयां किया अपना दर्द
उन्होंने इंस्टाग्राम पर स्टोरी में पोस्ट किया, "जब मैं डूब रहा था, तो मुझे बचाने कोई नहीं आया. मैंने अपने हालात का सामना खुद किया. अपना दर्द खुद सहा और फिर से खड़ा होना सीखा. असल में मर्द होने का मतलब यही है."
परमिश ने कंफर्म किया गीत संग डायवोर्स
इसके आगे उन्होंने कहा, "अपनी एक्स वाइफ और आज मेरी जिंदगी में मौजूद महिला का सम्मान करने का अनुशासन रखना और कभी भी कड़वाहट को मर्दानगी न समझना भी जरूरी है.जो मर्दानगी नहीं है. वह है अच्छाई का दिखावा करने वाली कमजोरी, भीड़ का हिस्सा बनकर चालाकी करना, ध्यान और पैसे के लिए किसी एजेंडे को बढ़ावा देना और बुजदिली को नैतिकता का नाम देना. मैं जानता हूं कि मैं क्या हूं. भीड़ के साथ घुटनों के बल चलने पर मिलने वाली तारीफ के बजाय, मैं सीना तानकर खड़े रहने की वजह से नफरत का शिकार होना ज्यादा पसंद करूंगा. मैं आज जो इंसान बना हूं, उस पर मुझे गर्व है." हालांकि इस बीच परमिश ने हरमन का नाम नहीं लिया है कि वो उन्हें डेट कर रहे हैं या किसी और को.
2021 में धूम धाम से गीत संग रचाई थी शादी
परमिश वर्मा और गीत ग्रेवाल ने अक्टूबर 2021 में शादी की थी. शादी से पहले कपल लंबे वक्त तक रिलेशनशिप में था और फिर परिवार-दोस्तों की मौजूदगी में धूमधाम से शादी की. कपल ने शादी के एक साल बाद 2022 में अपने पहले बेटे सदा का स्वागत किया. बता दें कि 2026 की जनवरी को सोशल मीडिया पर एक डॉक्यूमेंट वायरल हुआ था, जिसमें दावा किया जा रहा था कि गीत और परमिश अलग हो गए हैं. हालांकि तब कपल ने इन खबरों पर चुप्पी बनाई हुई थी. लेकिन अब परमिश ने ये कंफर्म कर दिया है कि वो हरमन को डेट कर रहे हैं और उन्होंने गीत को एक्स वाइफ कहकर संबोधित किया है.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.