Monday, 8 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

OTT Releases This Week: घर बैठे मिलेगा एंटरटेनमेंट का डबल डोज, ‘राख’ से ‘करुप्पु’ तक, OTT पर आ रही ये फिल्में-सीरीज

---विज्ञापन---

ये हफ्ता आपके लिए मनोरंजन का डबल डोज लेकर आया है, जहां आपको रोमांस से लेकर थ्रिलर तक, हर तरह की कहानियां देखने को मिलेगी, जिसमें सस्पेंस भी होगा और डर की दहशत भी, तो क्या आप इस एंटरटेनमेंट के लिए तैयार हैं, तो एक बार इस पूरी लिस्ट पर नजर जरूर डाल लें.

'करुप्पु'

साउथ सुपरस्टार सूर्या और तृषा कृष्णन की चर्चित फिल्म 'करुप्पु' भी इस सप्ताह ओटीटी पर दस्तक देने जा रही है. एक्शन और ड्रामा से भरपूर यह फिल्म सिनेमाघरों में दर्शकों को पसंद आई थी और अब 12 जून से प्राइम वीडियो पर उपलब्ध होगी.

---Advertisement---

'राख'

अली फजल और सोनाली बेंद्रे स्टारर क्राइम इन्वेस्टिगेशन सीरीज 'राख' की इस समय सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है. 'पाताल लोक' फेम डायरेक्टर प्रोसित रॉय के डायरेक्शन में बनी यह सीरीज रहस्य और सस्पेंस से भरपूर है. क्राइम ड्रामा पसंद करने वाले दर्शकों के लिए यह एक शानदार विकल्प साबित हो सकती है. यह 12 जून को प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी.

'एवरी ईयर आफ्टर'

रोमांटिक ड्रामा पसंद करने वालों के लिए 'एवरी ईयर आफ्टर' एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है. लोकप्रिय उपन्यास Every Summer After पर आधारित यह सीरीज बचपन के दो दोस्तों की कहानी दिखाती है, जिनकी जिंदगी में प्यार और रिश्तों को लेकर कई उतार-चढ़ाव आते हैं. आठ एपिसोड वाली यह सीरीज 10 जून से प्राइम वीडियो पर उपलब्ध होगी.

---Advertisement---

'ड्रिडम'

मलयालम सिनेमा के दर्शकों के लिए 'ड्रिडम' भी इस हफ्ते ओटीटी पर आ रही है. यह एक क्राइम थ्रिलर फिल्म है, जिसमें एक पुलिस अधिकारी की दिलचस्प कहानी दिखाई गई है. सिनेमाघरों में रिलीज के बाद अब इसे 12 जून से जियो हॉटस्टार पर देखा जा सकेगा.

'मां है ना'

वहीं, शिल्पा शेट्टी अपने नए कुकिंग रियलिटी शो 'मां है ना' के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने आ रही हैं. शो की खास बात यह है कि इसमें जेन-जी सेलेब्रिटीज अपनी मांओं के साथ नजर आएंगे। मस्ती, भावनाएं और खाना बनाने का मजेदार कॉम्बिनेशन इस शो को खास बनाता है. यह 12 जून से जी5 पर स्ट्रीम होगा.

---Advertisement---

'तारकटा'

इसके अलावा बंगाली एक्शन-थ्रिलर सीरीज 'तारकटा' भी दर्शकों का ध्यान खींच सकती है. विक्रम चटर्जी, प्रियंका सरकार और मियांग चांग अभिनीत यह सीरीज 12 जून से जी5 पर स्ट्रीम होगी. कुल मिलाकर, इस सप्ताह ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर कंटेंट की भरमार रहने वाली है. चाहे आपको थ्रिलर पसंद हो, रोमांस या फिर फैमिली एंटरटेनमेंट, आपकी वॉचलिस्ट इस बार जरूर लंबी होने वाली है.

First published on: Jun 08, 2026 01:20 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola