---विज्ञापन---

किसी को ससुराल में पड़ी मार, तो कोई हुआ पति की हिंसा का शिकार, Twisha Sharma की तरह ये एक्ट्रेसेस भी झेल चुकी हैं प्रताड़ना

सोशल मीडिया पर इन दिनों लगातार ट्विशा शर्मा का केस काफी वायरल हो रहा है. कथित तौर पर ट्विशा शर्मा ने अपने ससुराल वालों से प्रताड़ित होकर आत्महत्या कर ली. हालांकि परिवार वालों का कहना है कि ट्विशा की हत्या की गई है. जिसके बाद काफी बवाल मचा हुआ है. ट्विशा एक एक्ट्रेस और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर थीं, जिन्होंने साउथ की फिल्मों में काम किया है. बता दें कि सिर्फ ट्विश ही नहीं बॉलीवुड से लेकर टीवी इंडस्ट्री तक तमाम ऐसी एक्ट्रेसेस हैं, जो अपने ससुराल वालों से प्रताड़ित हो चुकी हैं.

करिश्मा कपूर

लिस्ट में पहला नाम करिश्मा कपूर का नाम शामिल है. उन्होंने साल 2003 में संजय कपूर से शादी की थी और 10 साल बाद दोनों अलग गए थे, क्योंकि करिश्मा ने अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर बताया था कि उनके पति उन पर हाथ उठाते थे और एब्यूजिव लैंग्वेज का इस्तेमाल किया गया था. जिसके बाद उन्होंने अलग होने का फैसला किया.

---Advertisement---

श्वेता तिवारी

एक्ट्रेस श्वेता तिवारी जो टीवी इंडस्ट्री का जाना माना नाम हैं. वह भी घरेलू हिंसा का शिकार हो चुकी हैं. उन्होंने एक्स हसबैंड राजा चौधरी के खिलाफ घरेलू हिंसा का केस दर्ज कराया था और बाद में वह अलग हो गई थीं.

पूजा भट्ट

जाने माने फिल्म मेकर महेश भट्ट की बेटी और एक्ट्रेस पूजा भट्ट ने भी घरेलू हिंसा का सामना किया है.पूजा ने आरोप लगाया था कि जब वह रणवीर शौरी के साथ लिव इन में रहती थीं, तब वो उनके साथ शराब पीकर मारपीट करते थे.

---Advertisement---

दलजीत कौर

दलजीत कौर भी टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस हैं. उन्होंने भी अपने पति शालीन भनोट पर घरेलू हिंसा और गला दबाने जैसे गंभीर आरोप लगाए थे.

आशा भोसले

सिंगर आशा भोसले का नाम भी इसमें शामिल हैं. ऐसे तो वह दुनिया को अलविदा कह चुकी हैं. लेकिन जब 16 साल की उम्र में उन्होंने शादी की थी, तो उसके बाद से ही उनके ससुराल वाले और पति उन्हें प्रताड़ित करते थे. जिसके बाद उन्होंने ससुराल छोड़ दिया था.

First published on: May 20, 2026 11:14 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.