Wednesday, 17 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Drishyam से भी तगड़ी हैं Netflix की ये सस्पेंस थ्रिलर फिल्में, हर एक कहानी की एंडिंग घुमा देगी दिमाग

---विज्ञापन---

अगर आपको सस्पेंस और थ्रिलर फिल्मों का शौक है, तो 'दृश्यम' जैसी फिल्मों ने जरूर आपको प्रभावित किया होगा. अपनी दमदार कहानी, रहस्य और चौंकाने वाले क्लाइमैक्स के कारण 'दृश्यम' आज भी दर्शकों की पसंदीदा फिल्मों में शामिल है. अगर आप ऐसी ही कुछ और शानदार बॉलीवुड सस्पेंस-थ्रिलर फिल्में देखना चाहते हैं, तो नेटफ्लिक्स पर मौजूद इन फिल्में को आपकी वॉचलिस्ट में शामिल करें.

जाने जान

करीना कपूर, जयदीप अहलावत और विजय वर्मा स्टारर फिल्म 'जाने जान' 2023 में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी. फिल्म की कहानी एक सिंगल मदर और उसकी बेटी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अनजाने में अपने पिता की हत्या कर देती है. बाद में पड़ोसी उनकी मदद करता है. कहानी में कई ऐसे मोड़ आते हैं जो दर्शकों को अंत तक बांधे रखते हैं. फिल्म का क्लाइमैक्स बेहद चौंकाने वाला है.

---Advertisement---

देवा

शाहिद कपूर और पूजा हेगड़े स्टारर फिल्म 'देवा' भले ही बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफलता हासिल नहीं कर सकी, लेकिन ओटीटी पर इसे अच्छा रिस्पॉन्स मिला. फिल्म की कहानी एक पुलिस अधिकारी की है, जो अपने साथी की हत्या की जांच के दौरान एक हादसे का शिकार हो जाता है. जब उसकी याददाश्त लौटती है, तो सामने आने वाली सच्चाई उसे भी हैरान कर देती है.

हसीन दिलरुबा

तापसी पन्नू, विक्रांत मैसी और हर्षवर्धन राणे अभिनीत फिल्म 'हसीन दिलरुबा' एक शादीशुदा कपल और उनके जटिल रिश्तों की कहानी है. रहस्य, रोमांस और सस्पेंस से भरपूर इस फिल्म का सीक्वल Phir Aayi Hasseen Dillruba भी नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है.

---Advertisement---

दो पत्ती

काजोल, कृति सेनन और शाहीर शेख स्टारर फिल्म 'दो पत्ती' घरेलू हिंसा, रिश्तों पर आधारित है. फिल्म में कृति सेनन डबल रोल में नजर आईं हैं, जबकि काजोल एक पुलिस अधिकारी की भूमिका में दिखाई दी हैं.

बदला

अमिताभ बच्चन और तापसी पन्नू स्टारर फिल्म 'बदला' एक रहस्यमयी हत्या के मामले के बारे में है. फिल्म की कहानी एक शादीशुदा बिजनेस वुमेन के बारे में है. फिल्म की कहानी इतनी दिलचस्प है कि दर्शक अंत तक स्क्रीन से नजर नहीं हटा पाते.

---Advertisement---

रात अकेली है

नवाजुद्दीन सिद्दीकी और राधिका आप्टे स्टारर फिल्म 'रात अकेली है' एक हाई-प्रोफाइल हत्या की जांच पर आधारित है. जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ती है, कई रहस्य सामने आते हैं और कहानी लगातार रोमांचक होती चली जाती है.

First published on: Jun 17, 2026 12:11 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola