Monday, 29 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Shraddha से Anushka तक, बेहद क्यूट हैं इन 6 एक्ट्रेस के निकनेम

---विज्ञापन---

Bollywood Actresses Nicknames: बॉलीवुड के बड़े-बड़े स्टार्स के निकनेम काफी मशहूर हैं। आज हम फीमेल स्टार्स के निकनेम की बात करने जा रहे हैं। इनके निकनेम काफी क्यूट हैं। इस लिस्ट में श्रद्धा कपूर से लेकर अनुष्का शर्मा तक शामिल हैं। कुछ तो ऐसी हसीनाएं हैं जिनका निकनेम आपने आज तक सुना ही नहीं होगा। चलिए आपको भी बताते हैं इस लिस्ट में कौन-कौन सी हसीनाएं शामिल हैं?

श्रद्धा कपूर का निकनेम बहुत कम लोग ही जानते होंगे। उनका निकनेम भी उनकी तरह ही काफी क्यूट है। श्रद्धा को प्यार से 'चिमड़ी' कहा जाता है। वरुण धवन ने एक फिल्म के प्रमोशन में श्रद्धा का ये निकनेम रिवील किया था।

---Advertisement---

ऐश्वर्या राय बच्चन बॉलीवुड में अपने लुक्स और अदाओं से जानी जाती हैं। एक्ट्रेस का निकनेम भी बहुत कम लोग ही जानते होंगे। उनकी फैमिली उन्हें प्यार से 'गुल्लू' कहकर बुलाती हैं।

करीना कपूर का निकनेम भी उनके जैसा ही खूबसूरत है। एक्ट्रेस को उनके परिवार के लोग 'बेबो' कहकर बुलाते हैं। वहीं इंडस्ट्री में भी उनके फ्रेंड्स और फैंस उन्हें इसी नेम से बुलाते हैं।

---Advertisement---

प्रियंका चोपड़ा इंडस्ट्री में अपनी एक्टिंग के लिए मशहूर हैं। एक्ट्रेस को उनकी फैमिली प्यार से 'मिठू' कहकर बुलाती हैं। वहीं उन्हें मिमी और पीसी कहकर भी बुलाया जाता है।

आलिया भट्ट का नाम भी उनकी तरह ही क्यूट है। एक्ट्रेस की फैमिली उन्हें 'आलू' कहकर बुलाती हैं। वहीं इंडस्ट्री में भी उनको इसी नाम से बुलाया जाता है।

---Advertisement---

अनुष्का शर्मा का निकनेम भी काफी क्यूट और खूबसूरत है। उन्हें उनकी फैमिली प्यार से 'नुशिके' कहकर बुलाती हैं। वहीं उनके फैंस भी इसी नाम से एक्ट्रेस को बुलाते हैं। 

First published on: Jan 21, 2025 06:10 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola