Monday, 29 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Welcome To The Jungle Box Office Collection Day 3: बॉक्स ऑफिस पर ‘वेलकम टू द जंगल’ ने किया कब्जा, संडे को की ताबड़तोड़ कमाई

Welcome To The Jungle Box Office Collection Day 3: अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है. तीन दिनों में फिल्म का भारत में 60 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. अहमद खान के निर्देशन में बनी इस फिल्म की कॉमेडी और बड़ी स्टार कास्ट दर्शकों को खूब पसंद आ रही है.

---विज्ञापन---

Welcome To The Jungle Box Office Collection Day 3
Welcome To The Jungle Box Office Collection Day 3

Welcome To The Jungle Box Office Collection Day 3: अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. फिल्म ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया. यह लगातार शानदार कमाई कर रही है और दर्शकों को भी काफी पसंद आ रही है. खासतौर पर फिल्म की कॉमेडी दर्शकों का खूब पसंद आ रही है. वहीं, रविवार को भी फिल्म ने बेहतरीन कलेक्शन किया. आइए एक नजर डालते हैं फिल्म के तीसरे दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर.

संडे को ‘वेलकम टू द जंगल’ ने कमाए इतने करोड़

दरअसल, अहमद खान के निर्देशन में बनी ‘वेलकम टू द जंगल’, ‘वेलकम’ फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने रिलीज के तीसरे दिन यानी रविवार को अपने ओपनिंग डे से भी ज्यादा कमाई की. फिल्म ने रविवार को 24.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. इस दिन फिल्म की ऑक्यूपेंसी 41 प्रतिशत रही और कुल 10,867 शो चले. तीन दिनों में मूवी ने 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया. भारत में इसका नेट कलेक्शन 63.75 करोड़ रुपये पहुंच गया है, जबकि दुनियाभर में इसकी कमाई 93.20 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है.

---विज्ञापन---

शुरुआत में ‘वेलकम टू जंगल’ ने कमाए इतने करोड़

बता दें कि फिल्म ने पहले दिन शानदार शुरुआत की थी. गुरुवार को पेड प्रीव्यू से फिल्म ने 3.75 करोड़ रुपये की कमाई की, जबकि ओपनिंग डे पर 15.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया. इस तरह पहले दिन फिल्म का कुल कलेक्शन 19 करोड़ रुपये रहा. वहीं, दूसरे दिन फिल्म ने 20 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया.

फिल्म में नजर आए 34 कलाकार

फिल्म का निर्माण फिरोज नाडियाडवाला और उनके साझेदारों ने किया है. फिल्म में कुल 34 कलाकार नजर आए हैं. इनमें अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, परेश रावल, रवीना टंडन, जैकलीन फर्नांडिस, अरशद वारसी, दिशा पटानी और लारा दत्ता समेत कई सितारे शामिल हैं. फिल्म की शूटिंग को लेकर इसके निर्देशक अहमद खान ने कहा था कि इतनी बड़ी स्टार कास्ट के साथ शूटिंग करना काफी चुनौतीपूर्ण रहा.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- Welcome To The Jungle Box Office Collection Day 2: दूसरे दिन भी अक्षय कुमार की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया गदर, शनिवार को कर डाला इतना कलेक्शन

First published on: Jun 29, 2026 07:02 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola