---विज्ञापन---

सड़क किनारे छुप-छुपकर रोता था ये एक्टर, खुद को मानता रहा मनहूस, आज एक झलक पाने को तरसते हैं करोड़ों फैंस

कभी सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करने वाला और पार्ले-जी बिस्किट खाकर दिन गुजारने वाला ये सितारा आज बॉलीवुड के सबसे दमदार एक्टर्स में गिना जाता है, लेकिन इस सफलता के पीछे उनका लंबा संघर्ष और दर्द भरा सफर छिपा है. हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में इन्होंने अपने संघर्ष के उन दिनों को याद किया, जब वो खुद को मनहूस तक मानने लगे थे, तो चलिए जानते हैं, वो स्टार कौन है?

हजार सपने लेकर पहुंचा मायानगरी

उत्तर प्रदेश के एक छोटे से गांव से मुंबई आए इस एक्टर की जेब में उस वक्त सिर्फ 2500 रुपये थे. आंखों में एक्टर बनने का सपना था, लेकिन मायानगरी में टिके रहना आसान नहीं था. खर्च चलाने के लिए उन्हें सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी तक करनी पड़ी. कई बार हालात इतने खराब हो जाते थे, कि उनके पास खाना खाने तक के पैसे नहीं होते थे. ऐसे में वो दिनभर सिर्फ पार्ले-जी बिस्किट खाकर गुजारा करते थे.

---Advertisement---

कौन है ये एक्टर?

और ये जिस एक्टर की हम बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी हैं, जिन्होंने इंटरव्यू के दौरान बताया, कि दिल्ली के नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से एक्टिंग सीखकर जब वो मुंबई पहुंचे, तब उन्हें अपने टैलेंट पर काफी भरोसा था. उन्हें लगता था, कि उन्हें आसानी से काम मिल जाएगा, लेकिन असल जिंदगी इससे बिल्कुल विपरीत निकलकर सामने आई, लगातार रिजेक्शन और संघर्ष ने उनका कॉन्फिडेंस तोड़ कर चकनाचूर कर दिया था.

क्यों खुद को मनहूस मानता था ये एक्टर?

इस बीच एक्टर ने खुलासा किया, कि करीब 10 साल तक वो खुद को पनौती और मनहूस तक समझते रहे. वजह ये थी, कि जब भी उन्हें कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिलता, आखिरी समय पर वो फिल्म उनके हाथ से निकल जाती थी. कई बार तो शूटिंग शुरू होने से पहले ही उन्हें बिना वजह बाहर कर दिया जाता था. इस तरह लगातार मिल रहे धोखे ने उन्हें अंदर से तोड़ दिया था.

---Advertisement---

सड़कों पर छुप-छुपकर रोता था एक्टर

नवाजुद्दीन ने बताया कि वो अपनी परेशानियां किसी को दिखाना नहीं चाहते थे. ऐसे में कई बार वो मुंबई की सड़कों पर अकेले छुप-छुपकर रोया करते थे. संघर्ष के उस दौर ने उन्हें मानसिक रूप से बेहद कमजोर कर दिया था.

इस फिल्म ने बदली तकदीर

हालांकि, उनकी जिंदगी में बड़ा बदलाव 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' से आया. अनुराग कश्यप की इस फिल्म में फैजल खान का किरदार निभाकर नवाजुद्दीन ने पूरी इंडस्ट्री का ध्यान अपनी ओर खींच लिया. इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और आज वो करोड़ों दिलों पर राज करते हैं.

First published on: May 18, 2026 11:12 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.