Monday, 24 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘Munna Bhai MBBS’ की इस हसीना के साथ हुई बदसलूकी, किसिंग सीन में जानबूझकर रीटेक लेता रहा हीरो

साल 2003 में रिलीज हुई संजय दत्त स्टारर फिल्म मुन्ना भाई एमबीबीएस एक जबरदस्त हिट मूवी थी. इस फिल्म में संजय के अलावा लीड रोल में एक्ट्रेस ग्रेसी सिंह नजर आईं थी. इसके अलावा मूवी में सुनील दत्त, अरशद वारसी जैसे कलाकार भी थे. हालांकि आज हम इन एक्टर्स की नहीं, बल्कि फिल्म में एक साइड रोल में नजर आई हसीना के बारे में बात करने जा रहे हैं. जिन्होंने हाल ही में खुलासा किया है कि एक मूवी के सेट पर किसिंग सीन को बार-बार दोहराने के लिए उनका को-स्टार रीटेक लेता रहा था. जिसके कारण वह काफी परेशान हो गई थी. तो चलिए जानते हैं उनके बारे में.

साल 2003 में रिलीज हुई संजय दत्त स्टारर फिल्म मुन्ना भाई एमबीबीएस एक जबरदस्त हिट मूवी थी. इस फिल्म में संजय के अलावा लीड रोल में एक्ट्रेस ग्रेसी सिंह नजर आईं थी. इसके अलावा मूवी में सुनील दत्त, अरशद वारसी जैसे कलाकार भी थे. हालांकि आज हम इन एक्टर्स की नहीं, बल्कि फिल्म में एक साइड रोल में नजर आई हसीना के बारे में बात करने जा रहे हैं. जिन्होंने हाल ही में खुलासा किया है कि एक मूवी के सेट पर किसिंग सीन को बार-बार दोहराने के लिए उनका को-स्टार रीटेक लेता रहा था. जिसके कारण वह काफी परेशान हो गई थी. तो चलिए जानते हैं उनके बारे में.

प्रिया बापट ने किया इस घटना को याद

दरअसल, हम बात कर रहे हैं एक्ट्रेस प्रिया बापट की, जो कि मुन्ना भाई एमबीबीएस फिल्म में एक स्टूडेंट के रोल में नजर आईं थी. उन्होंने हाल ही में फिल्मफेयर को दिए एक इंटरव्यू में अपने साथ हुई एक घटना को याद किया. उन्होंने बताया कि वह अक्सर ही इस बात को याद कर सहम जाती हैं, क्योंकि उस घटना ने उन्हें अंदर तक हिलाकर रख दिया था.

---Advertisement---

फिल्म में नहीं थी किसिंग सीन की जरूरत

प्रिया ने इंटरव्यू में बताया कि उन्हें किसिंग सीन करने से कभी भी परेशान नहीं थी, क्योंकि अगर कहानी की मांग है तो उन्हें इसे करने में दिक्कत नहीं है. एक्ट्रेस ने बताया कि, 'करियर के शुरुआती दौर में एक फिल्म की थी और उसकी स्क्रिप्ट पढ़ रही थीं.' उन्होंने कहा कि, 'रीडिंग के दौरान ही इस किसिंग सीन को लेकर शक था और मैं लगातार डायरेक्टर से पूछ रही थी कि इस मूवी में यहां पर किसिंग सीन की जरूरत क्या है. मुझे किसिंग सीन से परेशानी नहीं थी लेकिन मेरा मानना था कि वह इसे फिल्म में जस्टिफाई कैसे करेंगे, क्योंकि वह फिट नहीं बैठ रहा था.'  

किसिंग सीन के लिए जैसे-तैसे राजी हुईं थी प्रिया

एक्ट्रेस ने कहा कि, 'वह लगातार इसी बारे में सोच रही थीं कि इसकी जरूरत क्या है. हालांकि उसके बाद भी वह इस सीन के लिए राजी हो गई थीं. उन्होंने कहा कि, 'अगर कहानी की जरूरत है, तो मैं इसे करने के लिए तैयार हूं, हालांकि जरूरत थी नहीं.' एक्ट्रेस ने बताया, " डायरेक्टर बार-बार सीन के लिए कह रहे थे. मैंने कहा ठीक है देखती हूं, मैं एक किस सीन के लिए तैयार हो गई.

---Advertisement---

किसिंग सीन में को-एक्टर ने लिए रीटेक

प्रिया ने आगे बताया, " कई बार ऐसा हुआ कि एक्टर ने रीटेक लिए और मुझे किस करता रहा, पता नहीं क्यों उस वक्त मैं अपना स्टैंड नहीं ले पाई. शायद इसलिए क्योंकि मुझे समझ नहीं आ रहा था कि इसके साथ कैसे डील किया जाए. इस घटना के बाद प्रिया सहम गई थी. इसने उन्हें हिला कर रख दिया था.

किसिंग सीन के बाद को-एक्टर ने लगातार किए मैसेज

एक्ट्रेस ने बताया कि उनका वो को-स्टार यहीं नहीं रुका. उसने उस सीन के बाद भी मिलने की कोशिश की. एक्ट्रेस ने कहा, " मेरे पास कोई रास्ता नहीं था. हम एक होटल में अलग अलग कमरों में रुके हुए थे. लेकिन वो मुझे बार-बार मैसेज करता रहा और मुझे मिलने के लिए बुलाता रहा. वो कह रहा था कि चलो मैं तुम्हें स्विमिंग सिखाता हूं, क्या मैं तुम्हें नाश्ते पर मिल सकता हूं. मैंने कहा कि मुझे इसमें कोई दिलचस्पी नहीं है. मेरे साथ लाइफ में ऐसा कभी नहीं हुआ था औसा कभी दोबारा होना भी नहीं चाहिए.

---Advertisement---
First published on: Jun 05, 2026 03:13 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola