---विज्ञापन---
सोशल मीडिया पर उछल रही इज्जत को देखकर भड़कीं मौनी रॉय, तिलमिलाकर लगाई तलाक की खबर पर मुहर
Mouni Roy Divorce News: टीवी की 'नागिन' से पहचानी जाने वाली मौनी रॉय (Mouni Roy) जिन्होंने बॉलीवुड तक में अपनी जबरदस्त पहचान बनाई. इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में छाई हुईं हैं. सोशल मीडिया पर पिछले कुछ वक्त से उनके और पति सूरज नांबियार (Suraj Nambiar) के रिश्ते में खट-पट को लेकर लगातार अफवाहें उड़ रही थीं. कभी दोनों के इंस्टाग्राम पोस्ट्स पर चर्चा हुई, तो कभी दोनों के एक-दूसरे को अनफॉलो कर तस्वीरें डिलीट करने जैसी खबरों ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया. अब आखिरकार मौनी रॉय ने इनसब पर रिएक्ट करते हुए खुद सामने आकर इन चर्चाओं पर चुप्पी तोड़ी है.
मौनी ने शेयर किया पोस्ट
मौनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक लंबा नोट शेयर करते हुए साफ कर दिया, कि उन्होंने और सूरज नांबियार ने अलग होने का फैसला कर लिया है. एक्ट्रेस ने अपने बयान में कहा कि मीडिया और सोशल मीडिया पर उनकी निजी जिंदगी को लेकर कई बातें फैलाई जा रही हैं, जिससे वो काफी परेशान हैं.
पोस्ट में पति सूरज को लेकर कही ये बात
मौनी ने लिखा कि वो और सूरज इस समय अपनी जिंदगी के इस मुश्किल दौर को निजी और शांत तरीके से संभालना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि दोनों ने आपसी सहमति और सम्मान के साथ अलग-अलग रास्तों पर आगे बढ़ने का फैसला किया है. साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि वे आने वाले समय में अपनी दोस्ती को बनाए रखने की कोशिश करेंगे.
एक्ट्रेस ने किसका किया शुक्रिया अदा?
एक्ट्रेस ने मीडिया से अपील करते हुए कहा, कि उनकी प्राइवेसी का सम्मान किया जाए, और झूठी कहानियों को फैलाकर उनकी पर्सनल लाइफ को सनसनीखेज न बनाया जाए. मौनी ने अपने फैंस और करीबियों का भी शुक्रिया अदा किया, जिन्होंने इस मुश्किल समय में उन्हें सपोर्ट किया.
कब हुई थी मौनी रॉय की शादी?
मौनी रॉय और सूरज नांबियार की शादी साल 2022 में गोवा में हुई थी. दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थीं, और फैंस ने इस जोड़ी को खूब प्यार दिया था, लेकिन पिछले कुछ समय से दोनों के रिश्ते में दरार की खबरें लगातार सामने आ रही थीं. हालांकि, अब मौनी के बयान के बाद ये साफ हो गया है, कि दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया है.
वर्कफ्रंट पर मौनी रॉय
वर्कफ्रंट की बात करें, तो Mouni Roy जल्द ही कई बड़े प्रोजेक्ट्स में नजर आने वाली हैं। टीवी की ‘नागिन’ बनकर घर-घर में पहचान बनाने वाली मौनी अब फिल्मों और ओटीटी की दुनिया में भी लगातार अपनी जगह मजबूत कर रही हैं।