Thursday, 25 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Top 5 Marathi Grossers: मराठी सिनेमा पर राज कर चुकी हैं ये 5 फिल्में, बॉक्स ऑफिस पर खूब छापे थे नोट

---विज्ञापन---

Top 5 Marathi Grossers: बॉलीवुड से लेकर साउथ सिनेमा तक की फिल्मों ने पूरी दुनिया में भारत का परचम लहराया है, ऐसे में क्षेत्रीय मराठी सिनेमा भी लगातार ऊंचाइयों को छू रहा है और इसी कड़ी में अब फिल्मों का जलवा महाराष्ट्र ही नहीं, बल्कि पूरे देश में देखने को मिला. जब रितेश देशमुख की फिल्म 'राजा शिवाजी' रिलीज हुई, तो इसने इतिहास रच दिया और मराठी फिल्म इंडस्ट्री को एक नए मुकाम पर पहुंचा दिया. यह फिल्म न सिर्फ 100 करोड़ के क्लब में शामिल हुई, बल्कि ये पहली मराठी फिल्म भी बन गई. जिसने अब तक सबसे ज्यादा कमाई की, और मराठी फिल्मों की लिस्ट में पहले स्थान पर पहुंच गई.

'राजा शिवाजी'

रितेश देशमुख के दिल के करीब इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर करीब 130 करोड़ रुपये की कमाई कर सभी पुराने रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं. फिल्म की शानदार कहानी, भव्य प्रस्तुति और दर्शकों के जबरदस्त समर्थन ने इसे ब्लॉकबस्टर बना दिया.

---Advertisement---

'सैराट'

इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर साल 2016 में रिलीज हुई 'सैराट' है. नागराज मंजुले के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने मराठी सिनेमा को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई थी. फिल्म ने लगभग 110 करोड़ रुपये का कारोबार किया था और आज भी इसे मराठी सिनेमा की सबसे प्रभावशाली फिल्मों में गिना जाता है.

'बाईपण भारी देवा'

तीसरे स्थान पर 'बाईपण भारी देवा' है. साल 2023 में रिलीज हुई इस फैमिली ड्रामा फिल्म ने महिलाओं की जिंदगी और रिश्तों को बेहद खूबसूरती से पर्दे पर उतारा. दर्शकों ने इसे खूब पसंद किया और फिल्म ने करीब 92 करोड़ रुपये की कमाई की.

---Advertisement---

'वेड'

चौथे नंबर पर रितेश देशमुख और जेनेलिया देशमुख की फिल्म 'वेड' मौजूद है. साल 2022 में रिलीज हुई इस रोमांटिक ड्रामा फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए लगभग 75.5 करोड़ रुपये का कारोबार किया था.

'देऊल बंद 2'

वहीं, पांचवें स्थान पर 'देऊल बंद 2' है. साल 2026 में रिलीज हुई इस फिल्म ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया और करीब 57.5 करोड़ रुपये की कमाई के साथ ऑल टाइम टॉप ग्रॉसर्स की लिस्ट में अपनी जगह बनाई. बहरहाल, इन फिल्मों की सफलता यह साबित करती है कि मजबूत कहानी और दमदार कंटेंट के दम पर क्षेत्रीय सिनेमा भी बॉक्स ऑफिस पर बड़े-बड़े रिकॉर्ड बना सकता है.

---Advertisement---
First published on: Jun 04, 2026 05:04 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola