---विज्ञापन---
दिवंगत पति को याद कर कैमरे के सामने रो पड़ी मंदिरा बेदी, बोलीं- ‘मुझे अपनी लाइफ में…’
Mandira Bedi Broke Down in Tears For Husband: बॉलीवुड एक्ट्रेस और टीवी होस्ट मंदिरा बेदी की आने वाली फिल्म 'मैक्स, मिन एंड म्याउजाकी' का ट्रेलर रिलीज किया गया. फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर मंदिरा बेदी अपने दिवंगत पति राज कौशल के बारे में बात करते हुए भावुक हो गईं और कैमरे के सामने ही रो पड़ीं. मंदिरा ने बताया कि कैसे पति राज के निधन के बाद वो इस गम से उबरने और आगे बढ़ने के लिए थेरेपी का सहारा लिया.
मेरी जिंदगी का खास...
ट्रेलर लॉन्च के दौरान मंदिरा बेदी ने थेरेपी से हुए अपने फायदे के बारे में बात करते हुए कहा, 'थेरेपी, काउंसलिंग और खुद को बेहतर ढंग से समझने की कोशिश करना मेरी जिंदगी का खास हिस्सा रहा है. मैं पहली बार करीब 20 साल पहले थेरेपी के लिए गई थी.'
मेरी मां ने कहा...
मंदिरा बेदी ने आगे कहा, 'जब मैंने अपनी मां को बताया कि मैंने थेरेपी सेशन लिया था, तो उन्होंने पूछा, 'क्यों? तुम्हें क्या हुआ था?' मैंने उन्हें बताया कि मुझे अपने मन की बातें बाहर निकालनी थीं. तब मेरी मां ने कहा, 'तुम मुझसे बात कर सकती थीं.' लेकिन मैंने जवाब दिया, 'नहीं.'
मुझे अपनी लाइफ में...
मंदिरा बेदी ने आगे कहा, 'जब भी मुझे अपने लाइफ में कुछ गलत या असंतुलित महसूस हुआ, तो मैंने एक थेरेपिस्ट और काउंसलर की मदद ली. इससे मुझे हमेशा बहुत फायदा हुआ.
पति को याद कर रो पड़ी मंदिरा बेदी
इस दौरान मंदिरा बेदी ने अपने दिवंगत पति राज कौशल को याद किया और कैमरे के सामने खुद आंसू रोक नहीं पाई. उन्होंने कहा, 'जब मैंने अपने पति को खोया, तो थेरेपी मेरे लिए एक सहारा बन गई, इसीलिए मैंने इसका सहारा लिया.
मंदिरा बेदी की शादी
बता दें कि मंदिरा बेदी ने 14 फरवरी 1999 को फिल्ममेकर राज कौशल से शादी की थी. इस शादी से उन्हें एक बेटा है. इसके अलावा, कपल ने साल 2020 में बेटी तारा को गोद लिया. जून 2021 में राज का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.