Sunday, 21 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

सिर्फ 56 रुपये में तैयार हुआ था 37 साल पुराना ये भोजपुरी गाना, जो बना Salman Khan के करियर का बड़ा हिट

---विज्ञापन---

भोजपुरी सिनेमा अक्सर अपने अश्लील गानों को लेकर ट्रोल होता रहता है. हालांकि, भोजपुरी इंडस्ट्री में कई ऐसे लोकगीत और सदाबहार गाने भी बने हैं, जिन्हें लोग आज भी बड़े चाव से सुनते हैं. आज हम एक ऐसे भोजपुरी गाने की बात कर रहे हैं, जो 37 साल पहले रिकॉर्ड हुआ था. दिलचस्प बात यह है कि यह गाना सलमान खान के करियर के सबसे यादगार गानों में से एक माना जाता है.

फिल्म मैंने प्यार किया में दी शारदा सिन्हा ने आवाज

दरअसल, हम बात कर रहे हैं प्रसिद्ध लोक गायिका शारदा सिन्हा की. वह अपनी मधुर आवाज और लोकगीतों के लिए जानी जाती थीं. उन्होंने सलमान खान की डेब्यू फिल्म 'मैंने प्यार किया' में भी अपनी आवाज दी थी. फिल्म में उनका गाया गाना आज भी दर्शकों के बीच बेहद लोकप्रिय है.

---Advertisement---

37 साल पहले बना गाना 'कहे तोसे सजना' रहा था बड़ा हिट

यह गाना सलमान खान और भाग्यश्री स्टारर फिल्म 'मैंने प्यार किया' का है. इस फिल्म से शारदा सिन्हा ने भी बॉलीवुड में अपनी आवाज का सफर शुरू किया था. 37 साल पहले रिकॉर्ड किया गया  था और आज यह गाना एक कल्ट क्लासिक माना जाता है. यह मशहूर गाना कोई और नहीं बल्कि 'कहे तोसे सजना' है.

शादरा सिन्हा को इस गाने के मिले थे 56 रुपये

इस सदाबहार रोमांटिक गाने में शारदा सिन्हा ने अपनी मधुर आवाज दी है. गाने के बोल फिल्म के किरदार प्रेम और सुमन की खूबसूरत प्रेम कहानी को बयां करते हैं. हालांकि, इस गाने के लिए शारदा सिन्हा को महज 56 रुपये मिले थे.

---Advertisement---

मैंने प्यार किया ने बॉक्स ऑफिस पर कमाए थे 45 करोड़ रुपये

साल 1989 में रिलीज हुई रोमांटिक फिल्म 'मैंने प्यार किया' लगभग 1 करोड़ रुपये के बजट में बनी थी और इसने बॉक्स ऑफिस पर करीब 45 करोड़ रुपये का शानदार कारोबार किया था. इसी फिल्म से सलमान खान ने बॉलीवुड में बतौर हीरो डेब्यू किया था, जिसके लिए उन्हें 30 हजार रुपये की फीस मिली थी. वहीं, भाग्यश्री को इस फिल्म के लिए 1.5 लाख रुपये की फीस दी गई थी.

'मैंने प्यार किया' के बाद भाग्यश्री ने रचा ली थी शादी

बता दें कि 'मैंने प्यार किया' की सफलता के बाद भाग्यश्री ने फिल्मों से दूरी बना ली और बिजनेसमैन हिमालय दासानी से शादी कर ली. वहीं, इस फिल्म की जबरदस्त सफलता के बाद सलमान खान का करियर नई ऊंचाइयों पर पहुंच गया और उन्होंने बॉलीवुड को कई सुपरहिट फिल्में दीं.

---Advertisement---
First published on: Jun 21, 2026 12:10 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola