Friday, 7 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

Main Vaapas Aaunga OTT Release: थिएटर में मिस हुई ये फिल्म! अब OTT पर है देखने का मौका, जानिए कब-कहां देखें मूवी

Main Vaapas Aaunga OTT Release: बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर इम्तियाज अली के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी आई है दरअसल, इम्तियाज अली की पॉपुलर रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' ने बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छी कमाई की. रिलीज के टाइम कई लोगों ने इस फिल्म को थिएटर में मिस कर दिया था. ऐसे अब उन सभी लोगों के साथ ओटीटी पर इस फिल्म को देखने का मौका है.

Main Vaapas Aaunga OTT Release: बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर इम्तियाज अली के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी आई है दरअसल, इम्तियाज अली की पॉपुलर रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' ने बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छी कमाई की. रिलीज के टाइम कई लोगों ने इस फिल्म को थिएटर में मिस कर दिया था. ऐसे अब उन सभी लोगों के साथ ओटीटी पर इस फिल्म को देखने का मौका है. दरअसल, दिलजीत दोसांझ, नसीरुद्दीन शाह, वेदांग रैना और शरवरी स्टारर फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' आखिरकार ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है. चलिए आपको बताते हैं कि आखिर ये फिल्म आप कब और कहां देख सकते हैं.  

'मैं वापस आऊंगा' की ओटीटी रिलीज

इम्तियाज अली डायरेक्शन में बनी फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' रिलीज के करीब 8 हफ्ते बाद आखिरकार ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है. ये रोमांटिक ड्रामा फिल्म नेटफ्लिक्स पर इसी हफ्ते रिलीज की जाएगी. इस बात जानकारी खुद नेटफ्लिक्स इंडिया ने अपने सोशल मीडिया पर दी है.

---Advertisement---

कब और कहां देखें मूवी?

नेटफ्लिक्स इंडिया ने गुरुवार को अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए ये अनाउंस किया कि फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' 7 अगस्त शुक्रवार को प्लेटफॉर्म पर प्रीमियर होगी. फिल्म के एक नए पोस्टर को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, '78 साल पहले जो कहानी अधूरी रह गई थी, वो अब पूरी होगी! देखिये 'मैं वापस आऊंगा' 7 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर!'

फिल्म की कहानी

इम्तियाज अली की फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' में एक 95 साल बुजुर्ग की कहानी दिखाई गई है, जो पाकिस्तान भागने की कोशिश में स्ट्रोक का शिकार हो जाता है. इस बुजुर्ग आदमी की याददाश्त धुंधली हो जाती है. इस दौरान उनके पोते के सामने विभाजन से पहले की उनकी कुछ अधूरी यादें ताजा हो जाती हैं. फिल्म में आगे क्या होता इसके लिए आपको फिल्म देखनी पड़ेगी.

---Advertisement---

फिल्म का बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन

ये फिल्म 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. ऑडियंस और क्रिटिक्स से इस फिल्म को काफी अच्छे रिव्यू भी मिले. लेकिन शुरुआत में इस फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमजोर शुरुआत मिली. हालांकि, कुछ दिनों बाद इसकी कमाई में अच्छा इजाफा भी देखने को मिला.

First published on: Aug 06, 2026 11:46 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola