Saturday, 27 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘दो घंटे का काम और 10000 रुपये की नौकरानी…’ आपस में भिड़ीं बॉलीवुड की ये दो एक्ट्रेस, सुनाई एक-दूसरे को खरी-खोटी

---विज्ञापन---

Two Actresses Fight on Maid Salary: बॉलीवुड की दो बड़ी एक्ट्रेस के बीच कुक और नौकरानियों की हाई सैलरी वाले एक बयान को लेकर एक नया विवाद शुरू हो गया है. दरअसल, मामला कुछ ऐसा है कि कीर्ति कुल्हारी ने हाल ही में मुंबई के पॉश इलाकों में काम करने वाले कुक और नौकरानियों की हाई सैलरी को लेकर एक बयान दिया, जो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया. कई लोगों को एक्ट्रेस की बात पसंद नहीं आई। इसी बीच, मिनी माथुर ने भी कीर्ति कुल्हारी को आड़े हाथ ले लिया.

पॉश इलाकों के कुक और नौकरानियां

बॉलीवुड बबल को दिए एक इंटरव्यू में कीर्ति ने बताया कि मुंबई के पॉश इलाकों में कुक और नौकरानियां जो 10,000 रुपये की सैलरी लेती हैं, वो चार्ज उन्हें बहुत ज्यादा लगता है. इस बारे में बात करते हुए कीर्ति ने कहा, मैं इस बारे में अपने मैनेजर से भी बात कर रही थी.'

---Advertisement---

ये रेट्स कैसे जायज...

कीर्ति ने आगे कहा, 'मैं हाल ही में यारी रोड में एक नए घर में शिफ्ट हुई हूं. जब मैंने यहां कुक और नौकरानी के रेट्स देखे, तो मुझे लगा, 'ये रेट्स कैसे जायज हो सकते हैं? समझ नहीं आता, जैसे दो घंटे के काम के लिए, जिसमें झाड़ू लगाना, पोछा लगाना और बर्तन धोना शामिल है.'

10,000 चार्ज कर...

कीर्ति ने आगे कहा, 'मैं चाहती थी कि उन दो घंटों के भीतर जो भी काम हो सके, जैसे धूल झाड़ना, कपड़े धोना और घर के बाकी काम, सब कुछ हो जाए. वो मुझसे 10,000 चार्ज कर रही थी. मैं कह रही थी, 'तुम दो घंटे आ रही हो और तुम अपने हिसाब से जितना काम होता है, कर रही हो... और फिर आप किस लिए मुझसे 10,000 चार्ज कर रही हो?'

---Advertisement---

मिनी माथुर ने कीर्ति को लताड़ा

कीर्ति ने आगे कहा, 'उस समय, हम सोच रहे थे, 'क्या वे हमें देख रहे हैं? क्या वे मान रहे हैं कि हमारे पास पैसे होने चाहिए, ताकि वे और भी पैसे मांग सकें?' जब यह सोशल मीडिया पर आया, तो मिनी माथुर ने कीर्ति के इस बयान की कड़े शब्दों में आलोचना की.

यह दुनिया में...

मिनी माथुर ने अनकट इंडिया के इस वीडियो के कमेंट सेक्शन में लिखा, 'सोचिए, उनके दो घंटे हमें दो घंटे में कितना कमाने में सक्षम बनाते हैं. यह दुनिया में कहीं भी न्यूनतम मजदूरी से भी कम है.' वहीं, विवेक समतानी ने भी लिखा, 'यह मुश्किल से 2 डॉलर प्रति घंटा है, और यह बहुत ज्यादा है? वाह!'  

---Advertisement---
First published on: May 29, 2026 08:04 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola