---विज्ञापन---
Katrina Kaif ने पहली बार दिखाई बेटे की झलक, विहान को बताया कीमती आशीर्वाद
बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ किसी भी पहचान की मोहताज नहीं है. वह इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक हैं और अक्सर ही किसी न किसी कारण चर्चा में बनी रहती हैं. 16 जुलाई को कटरीना ने अपना 43वां जन्मदिन मनाया है. उन्होंने अपना बर्थडे परिवार और पति के साथ सेलिब्रेट किया है. उन्होंने उन खूबसूरत पलों की तस्वीरें शेयर की हैं.
कटरीना ने लुटाया बेटे विहान पर प्यार
दरअसल, एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने बर्थडे सेलिब्रेशन की फोटोज पोस्ट की है. इतना ही नहीं उन्होंने इस दौरान अपने बेटे विहान की भी पहली झलक दिखाई है और एक्ट्रेस ने बेटे पर खूब प्यार लुटाया है.
कटरीना ने दिखाई बेटे विहान की पहली झलक
कटरीना के द्वारा शेयर की गई पहली तस्वीर में वह अपने बेटे विहान को गोद में उठाए हुए हैं. इस दौरान वह बेटे के पैर को चूम रही हैं. दूसरी तस्वीर में उनका बेटे उनकी नाक पकड़े हुए है और कटरीना स्माइल कर रही हैं.
कटरीना ने ऑरेंज ड्रेस में शेयर की खूबसूरत तस्वीरें
वहीं, एक्ट्रेस ने कुछ और तस्वीरें साथ में शेयर की हैं, जिसमें वह ऑरेंज कलर की ड्रेस पहने हुए नजर आ रही हैं. इस दौरान वह बेहद खूबसूरत दिख रही हैं. साथ ही एक फोटो में पति विक्की कौशल के साथ स्माइल करते हुए नजर आ रही हैं.
कटरीना ने बेटे को बताया कीमती आशीर्वाद, लोगों ने लुटाया प्यार
एक्ट्रेस ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "आप मेरे लिए सबसे कीमती आशीर्वाद हैं, जिसके लिए मैं हमेशा शुक्रगुजार रहती हूं. बेस्ट बर्थडे. आप भी कुछ कम नहीं हैं." एक्ट्रेस के इस पोस्ट के बाद सेलेब्स और फैंस ने जमकर कमेंट्स किए. दिया मिर्जा ने लिखा, " दुआएं और प्यार." दूसरे ने लिखा, "कितना प्यारा और दिल को छू लेने वाला पल. यह खूबसूरत आशीर्वाद आपकी ज़िंदगी में हमेशा ढेर सारी खुशियां लाए."
मदरहुड को एंजॉय कर रही हैं कटरीना
काम को लेकर बात करें तो कटरीना को आखिरी बार फिल्म मैरी क्रिसमस में देखा गया था. इस फिल्म में वह विजय सेतुपति के साथ नजर आईं थी. वहीं, बेटे विहान के होने के बाद वह ब्रेक पर चल रही हैं और अपने मदरहुड को एंजॉय कर रही हैं.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.