Tuesday, 22 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

12वीं तक नहीं पढ़ पाई बॉलीवुड की ये हसीना, फिर भी बनी पढ़े-लिखे खानदान की इकलौती बहू; अपने बच्चों के साथ नहीं दोहराना चाहती वही गलती

Bollywood Actress Birthday: बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस की लिस्ट में शुमार इस हीरोइन ने फिल्मों में काम करने के लिए अपनी पढ़ाई छोड़ दी और आगे चलकर इंडस्ट्री के पढ़े-लिखे खानदान की इकलौती बहू बन गईं.

Bollywood Actress Birthday: बॉलीवुड में ऐसे कई एक्टर्स हैं, जिन्होंने एक्टिंग और फिल्मों में काम करने के लिए अपने घर-परिवार के साथ-साथ पढ़ाई तक छोड़ दी. ऐसी ही एक एक्ट्रेस के बारे में आज आपको बताने वाले हैं, जिन्होंने फिल्मों में काम करने के लिए अपनी स्कूल की पढ़ाई छोड़ दी और आगे चलकर इंडस्ट्री के पढ़े-लिखे खानदान की इकलौती बहू बन गईं. बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस की लिस्ट में शुमार इस हीरोइन ने हाल ही में बताया कि वह अपने बच्चों के साथ ये गलती नहीं दोहराना चाहतीं.  

बॉलीवुड की ‘बेबो’

हम जिस एक्ट्रेस की बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड की ‘बेबो’ यानी करीना कपूर खान हैं. इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक करीना कपूर आज एक्ट्रेस बनने का सपना देखने वाली लड़कियों के लिए आइडल हैं. उन्होंने इंडस्ट्री में वो मुकाम हासिल कर लिया है, जो इस देश के लाखों लोगों का सपना है.

---Advertisement---

नाम और शौहरत कमाने के बाद...

'जब वी मेट', 'कभी खुशी कभी गम...', 'तलाश', 'चमेली' और 'ओमकारा' जैसी हिट फिल्में देने वाली एक्ट्रेस करीना कपूर ने बहुत ही कम उम्र में फिल्मों की दुनिया में कदम रख लिया था. लेकिन इतना नाम और शौहरत कमाने के बाद भी करीना को अपनी एक गलती का मलाल आज तक है, जिसे वह अपने बेटों तैमूर और जेह के साथ नहीं दोहराना चाहतीं.

अधूरी पढ़ाई का मलाल

दरअसल, हाल ही में हनुमान दास को दिए एक पॉडकास्ट में करीना कपूर ने अपनी पढ़ाई पर खुलकर बात की. करीना कपूर ने बताया कि फिल्मों में एक्टिंग करने और नाम कमाने के लिए उन्होंने कक्षा 11वीं में ही अपनी पढ़ाई छोड़ दी थी, जिसकी वजह से वह 12वीं तक भी नहीं पढ़ पाईं. उन्हें आज भी अपनी अधूरी पढ़ाई का मलाल है. इसलिए वह अपने बेटों तैमूर और जेह की पढ़ाई को लेकर काफी ज्यादा स्ट्रिक्ट हैं.

---Advertisement---

बेटों के साथ नहीं दोहराना चाहतीं वही गलती

पॉडकास्ट में अपनी पढ़ाई पर बात करते हुए करीना कपूर ने कहा, 'मैं अपनी पढ़ाई पूरी नहीं कर पाई और इस बात का अफसोस हमेशा मेरे साथ रहता है. देखा जाए तो मेरे पास अपनी पढ़ाई पूरी करने का पूरा मौका था, लेकिन फिर भी मैं फिल्मों में आ गई. मैंने 11वीं के बाद आगे पढ़ाई नहीं की. मुझे पता है कि लोग इसका मजाक बनाएंगे. यही वजह है कि मैंने अपने बेटों को पहले उनकी पढ़ाई पूरी करने को कहा है.'

बनी पढ़े-लिखे खानदान की इकलौती बहू

बता दें कि करीना कपूर ने साल 2012 में सैफ अली खान के साथ शादी की और पटौदी खानदान की बहू बन गईं. करीना के पति सैफ अली खान ने यूके के विंचेस्टर कॉलेज से पढ़ाई की है. वहीं, करीना की बड़ी ननद सबा अली खान ने कैलिफोर्निया के जेमोलॉजिकल इंस्टीट्यूट ऑफ अमेरिका से जेमोलॉजी और डिजाइन में डिप्लोमा और पोस्ट-ग्रेजुएशन किया है. वहीं, करीना की छोटी ननद और एक्ट्रेस सोहा अली खान ने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से मॉडर्न हिस्ट्री में डिग्री हासिल की है. इसके अलावा सोहा ने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स एंड पॉलिटिकल साइंस (LSE) से इंटरनेशनल रिलेशन में मास्टर की डिग्री हासिल की है.

---Advertisement---
First published on: Sep 21, 2026 10:06 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola