---विज्ञापन---
‘बाबा जी, मेरी जवानी या बेडरूम…’ कंगना रनौत ने बाबा रामदेव को दिया मुंहतोड़ जवाब, कह दी ये बड़ी बात
Kangana Ranaut Slams Baba Ramdev: एक्ट्रेस कंगना रनौत ने 'बिगड़े हुए दिमाग' वाले बयान पर बाबा रामदेव को मुंहतोड़ जवाब दिया है. चलिए जानते ही कि उन्होंने क्या बताया है.
Kangana Ranaut Slams Baba Ramdev: बॉलीवुड एक्ट्रेस और भाजपा सांसद कंगना रनौत पिछले करीब एक महीने से अपने 'गटर जेनरेशन' वाले बयान को लेकर विवादों में घिरी हुई हैं. कंगना के इस विवाद पर कई लोगों ने अपनी राय रखी और टिप्पणी की. इसी बीच एक प्रोग्राम में बाबा रामदेव से कंगना के इस विवाद पर सवाल किया गया. खबरों के अनुसार, बाबा रामदेव ने इस पर जवाब देते हुए कंगना के बयान को 'बिगड़े हुए दिमाग' का असर है. अब बाबा रामदेव के इस बयान पर कंगना ने पलटवार करते हुए उन्हें मुंहतोड़ जवाब दिया है. चलिए आपको ये पूरा मामला समझाते हैं.
बाबा रामदेव ने क्या कहा?
आज तक की एक रिपोर्ट के अनुसार, जब बाबा रामदेव से कंगना के 'गटर जेनरेशन' वाले बयान पर सवाल किया गया, तो उन्होंने इसका जवाब देते हुए एक्ट्रेस की शिक्षा पर ही सवाल उठाएं. रामदेव ने कहा, 'उनका बचपन कैसा था? उनकी जवानी कैसी थी? उनकी पिछली अचीवमेंट क्या थीं? मैं ऐसे लोगों के बारे में बात नहीं करना चाहता. युवाओं को 'गटर जेनरेशन' कहना एक भ्रष्ट दिमाग की निशानी है.'
मेरी जवानी या बेडरूम...
कंगना ने बुधवार को अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक पोस्ट शेयर किया. जिसमें उन्होंने बाबा रामदेव पर तीखा हमला करते हुए कहा, 'बाबा जी, मेरी जवानी या बेडरूम के बारे में दिन में सपने मत देखिए. कोई भी केवल अफवाहों और गपशप के आधार पर अनुमान लगा सकता है.'
तुमसे तो बहुत बेहतर...
कंगना ने अपनी पोस्ट में लिखा, 'कम से कम मुझे कभी भी सुप्रीम कोर्ट से झूठे/धोखाधड़ी वाले दावों के लिए फटकार नहीं लगी, जो ठोस सबूत पर आधारित हों, न कि किसी गपशप या अनुमान पर. तो मुझे चरित्र का पाठ न पढ़ाएं. तुमसे तो बहुत ज्यादा बेहतर है मेरा किरदार, यहां कोई धोखाधड़ी नहीं पाई गई.
बाबा रामदेव और सुप्रीम कोर्ट
कंगना ने 2024 के बाबा रामदेव और सुप्रीम कोर्ट मामले पर बात की. रामदेव की कंपनी की तरफ से मिसलीड एड्स से जुड़े कोर्ट के पूर्व आदेश का उल्लंघन करने के बाद बाबा रामदेव और पतंजलि के मैनेजिंग डायरेक्टर आचार्य बालकृष्ण को सुप्रीम कोर्ट ने तलब किया था. इसके बाद बाबा रामदेव ने इस मामले में सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन न करने के लिए बिना शर्त माफी मांगी.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.