---विज्ञापन---
कंगना रनौत ने ट्रोल करने वालों को दिया मुंहतोड़ जवाब, बोलीं- ‘मुझे लाखों रुपये मिलते…’
Kangana Ranaut Hits Back at Critics: बॉलीवुड एक्ट्रेस और भाजपा सांसद कंगना रनौत अपने 'गटर जेनरेशन' वाले बयान के बाद से ही ट्रोलर्स के निशाने पर हैं. आम लोगों समेत कई फिल्मी सितारों ने भी कंगना के इस बयान की खुलकर आलोचना की थी. हालांकि, विवाद बढ़ने के बाद कंगना ने एक वीडियो शेयर करके इस मामले पर अपनी सफाई भी दी थी, जिसका लोगों पर कोई खास असर नहीं हुआ, उल्टा उनकी ट्रोलिंग और बढ़ गई. अब इस सबके बीच कंगना रनौत ने अपने ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब दिया है. चलिए जानते हैं कि उन्होंने आखिर क्या कुछ कहा है.
ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब
कंगना रनौत ने शुक्रवार को अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रील को रिपोस्ट किया. इस वीडियो में कंगना संसद के अंदर भाषण देते हुए नजर आ रही हैं. इसमें कंगना उस कांग्रेस नेता पर नाराजगी जता रही हैं, जिन्होंने मंडी सीट से हारने के बाद कंगना की तस्वीर का इस्तेमाल किया.
मुझे लाखों रुपये मिलते...
इस स्टोरी के कैप्शन में कंगना रनौत ने लिखा, 'आप मेरी उन फिल्मी किरदारों की क्लिप्स का इस्तेमाल करना चाहते हैं जिनके लिए मुझे लाखों रुपये मिलते हैं, हाई-प्रोफाइल शो बिजनेस इवेंट्स में जहां मैं अपनी प्राइवेट फॉर्स और इवेंट प्लानर्स की सिक्योरिटी फॉर्स से घिरी रहती हूं.'
दूसरों के बच्चों को...
कंगना रनौत ने आगे लिखा, 'आप इनका इस्तेमाल कमजोर किशोरों को यह समझाने के लिए करना चाहते हैं कि वह भी सड़क पर, स्कूल के प्रोग्राम में या गंदे क्लबों में ऐसा ही कर सकते हैं? क्या यह एक ही बात है? युवाओं को गुमराह मत करो, ये एक ही बात नहीं है. आज तुम दूसरों के बच्चों को गुमराह करोगे, कल तुम्हारी बारी होगी.'
कंगना का Gen Z पर कमेंट
बता दें कि कंगना ने Gen Z के विरोध प्रदर्शनों पर कमेंट करते हुए कहा था, 'मैंने अपने जीवन में कभी एक जगह इतना भद्दापन नहीं देखा. 10वीं पीढ़ी के इन प्रदर्शनों के वीडियो देखकर मुझे घिन आती है, जिस तरह से ये लोग बोल रहे हैं और जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं. मैंने अपने जीवन में कभी भी हर फ्रेम में इतनी घिनौनी और भद्दी चीजें एक साथ नहीं देखीं.'
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.