Saturday, 1 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

Spiderman Box Office Collection Day 2: दूसरे दिन भी ‘स्पाइडरमैन’ ने भारत में की ताबड़तोड़ कमाई, 100 करोड़ क्लब में हुई एंट्री

Spider-Man Brand New Day Box Office Collection Day 2: टॉम हॉलैंड स्टारर 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' ने भारत में दूसरे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ाते हुए 100 करोड़ रुपये का क्लब पार कर लिया है. फिल्म ने महज दो दिनों में 107 करोड़ रुपये से अधिक का नेट कलेक्शन कर लिया है.

---विज्ञापन---

Spider-Man Brand New Day Box Office Collection Day 2: हॉलीवुड के मशहूर सुपरहीरो स्पाइडर-मैन का जादू इंडियन ऑडियंस के सिर चढ़कर बोल रहा है. टॉम हॉलैंड की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की थी और अब अपने दूसरे दिन भी कमाई की आंधी बरकरार रखी है. भारत में ताबड़तोड़ कलेक्शन करते हुए इस फिल्म ने महज दो दिनों के भीतर 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर नया रिकॉर्ड बना दिया है. ‘एवेंजर्स: एंडगेम’ का रिकॉर्ड तोड़ने के बाद अब यह फिल्म हर रोज नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है. आइए जानते हैं दूसरे दिन इस फिल्म ने भारत में कितने करोड़ का कलेक्शन किया है…

2 दिनों में 100 करोड़ पार

टॉम हॉलैंड (Tom Holland) और जेंडया (Zendaya) स्टारर ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ (Spider-Man: Brand New Day) ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया है. फिल्म ने दूसरे दिन ही 100 करोड़ रुपये का जादुई आंकड़ा पार कर लिया है. अब तक भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन लगभग 107.06 करोड़ रुपये पहुंच चुका है.

---विज्ञापन---

दूसरे दिन भी ताबड़तोड़ कमाई

पहले दिन 60.60 करोड़ रुपये की धमाकेदार ओपनिंग के बाद दूसरे दिन भी फिल्म को देखने के लिए थिएटर्स में भारी भीड़ उमड़ी. शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने अपने दूसरे दिन भारत में लगभग 46.46 करोड़ रुपये की शानदार कमाई दर्ज की है.

भाषाओं के हिसाब से कलेक्शन

फिल्म को भारतीय दर्शकों का हर भाषा में प्यार मिल रहा है. दूसरे दिन सबसे ज्यादा कमाई अंग्रेजी भाषा में 26.58 करोड़ रुपये रही, जबकि हिंदी में फिल्म ने 16.42 करोड़ रुपये कमाए. वहीं तमिल और तेलुगु भाषाओं में भी फिल्म का कलेक्शन मिलाकर 3 करोड़ रुपये से अधिक रहा.

---विज्ञापन---

‘एवेंजर्स: एंडगेम’ का टूटा रिकॉर्ड

बता दें कि साल 2019 में रिलीज हुई ‘एवेंजर्स: एंडगेम’ (Avengers: Endgame) ने भारत में अपने पहले दिन 53.10 करोड़ रुपये कमाए थे. स्पाइडर-मैन की इस नई फिल्म ने 60.60 करोड़ रुपये की ओपनिंग लेकर एंडगेम का 7 साल पुराना रिकॉर्ड पहले ही दिन ध्वस्त कर दिया था.

कुल कमाई पर टिकी निगाहें

‘एवेंजर्स: एंडगेम’ भारत में मार्वल (MCU) की सबसे ज्यादा 373 करोड़ रुपये की कमाई करने वाली फिल्म है. जिस रफ्तार से स्पाइडर-मैन कमाई कर रही है, उसे देखकर ट्रेड एक्सपर्ट्स यह अनुमान लगा रहे हैं कि क्या यह फिल्म एंडगेम की कुल कमाई के ऑल-टाइम रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ पाएगी.

---विज्ञापन---
First published on: Jul 31, 2026 10:34 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola