Saturday, 1 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

रश्मिका मंदाना शूटिंग के दौरान हादसे का शिकार! घायल एक्ट्रेस को डॉक्टरों ने दी ये सलाह

Rashmika Mandanna Serious Hip Injury: एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना को लेकर एक हैरान करने वाली खबर आई है. फिल्म के सेट पर रश्मिका शूटिंग के दौरान गंभीर रूप से घायल हो गई है.

---विज्ञापन---

Rashmika Mandanna Serious Hip Injury: साउथ सिनेमा से लेकर बॉलीवुड तक में अपनी एक्टिंग का जलावा बिखेर चुकी एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. खबर है कि अपनी आने वाली फिल्म की शूटिंग कर रही रश्मिका मंदाना फिल्म के सेट पर एक हादसे की हो गई है. जिसकी वजह से एक्ट्रेस घायल हो गई. इस घटना की वजह से रश्मिका के सभी शूटिंग शेड्यूल को फिलहाल रोक दिया गया है. इस खबर के सामने आने के बाद से रश्मिका के फैंस उनकी हेल्थ को लेकर काफी परेशान हैं और सोशल मीडिया पर उनके जल्दी ठीक होने की दुआ मांग रहे हैं. चलिए आपको ये पूरा मामला विस्तार से बताते हैं.

रश्मिका को लगी चोट…

खबरों के मुताबिक, रश्मिका मंदाना के सभी शूटिंग शेड्यूल को फिलहाल रोक दिया गया है क्योंकि रश्मिका को शूटिंग के दौरान सेट पर गंभीर चोट लग गई है. रश्मिका मंदाना को यह चोट उनकी आने वाली फिल्म के एक कठिन डांस सीक्वेंस की शूटिंग के दौरान लगी है. बताया जा रहा है कि डांस और एक्शन सीक्वेंस करते समय रश्मिका की हिप्स की एक नस पूरी तरह से फट गई. डॉक्टरों के अनुसार एक्ट्रेस को लगी चोट काफी गंभीर है. डॉक्टरों ने बताया कि इस तरह से नस फटने की परेशानी प्रॉफेशनल एथलीटों में देखी जाती है, जो हार्ड ट्रेनिंग लेते हैं. रश्मिका मंदाना की मेडिकल जांच पूरा हो चुकी है. डॉक्टर ने एक्ट्रेस को 6 हफ्ते तक पूरी तरह से आराम करने की सलाह दी है.

---विज्ञापन---

रश्मिका के काम पर पड़ा चोट का असर

बता दें कि अचानक ये चोट लगने से रश्मिका मंदाना के कई सारे कामों पर ब्रेक लग गया है. जानकारी के अनुसार, आने वाले हफ्तो में रश्मिका मंदाना कई एड्स शूट करने वाली थी. फिलहाल, रश्मिका फिल्म ‘रानाबाली’ और ‘मैसा’ जैसी कुछ बड़े बजट की फिल्मों पर काम कर रही थी. अब उन्हें पूरी तरह आराम करने की सलाह दी गई है, इसलिए उनकी चल रही शूटिंग और कमर्शियल प्रोजेक्ट के शेड्यूल में बदलाव करना पड़ सकता है.

First published on: Aug 01, 2026 01:35 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola