Tuesday, 28 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Gen-Z से परेशान होकर Kangana Ranaut ने लिया बड़ा फैसला, छोड़ेंगी सोशल मीडिया, बोलीं-‘खुद को कॉकरोच…’

---विज्ञापन---

बॉलीवुड एक्ट्रेस और भाजपा सांसद कंगना रनौत अक्सर ही चर्चा में बनी रहती हैं. वह अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं और हमेशा ही किसी न किसी मुद्दे पर खुलकर बात करती रहती हैं. इतना ही नहीं उन्होंने हाल ही में दिल्ली में हुए CJP और Gen-z प्रोटेस्ट को लेकर अपना गुस्सा जाहिर किया है. वहीं, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रोटेस्ट रुक गया, लेकिन कंगना ने सोशल मीडिया पर प्रोटेस्ट की कई वायरल रील्स और क्लिप्स पर गुस्सा जाहिर किया है और इस बीच एक बड़ा फैसला भी लिया है.

कंगना रनौत ने Gen-Z पर निकाला गुस्सा

दरअसल, कंगना ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर स्टोरी लगाते हुए लिखा, "मैंने अपनी ज़िंदगी में एक ही जगह पर इतनी बदसूरती कभी नहीं देखी. GenZ के विरोध-प्रदर्शनों की ये रील्स देखकर तो उल्टी आ जाती है. जिस तरह से वे बात करते हैं और जैसी भाषा इस्तेमाल करते हैं, मैंने कभी नहीं देखा कि हर एक फ़्रेम में सब कुछ एक साथ इतना अजीब और भद्दा हो. छी.इन्हें कौन पैदा कर रहा है और पाल-पोस रहा है?"

---Advertisement---

कंगना रनौत छोड़ेंगी सोशल मीडिया

एक्ट्रेस ने आगे लिखा, "भारत अलग-अलग तरह के खूबसूरत लोगों की जगह है, जो शालीनता और सांस्कृतिक समझ से जुड़े हैं. आप खुद को कॉकरोच कहते हैं और दिखते, व्यवहार भी वैसा ही करते हैं. इसमें कोई विरोधाभास नहीं है, बस आप दुनिया के सामने अपनी गंदगी, कचरा और बदसूरती ही परोस रहे हैं. इन रील्स को देखकर मैं बुरी तरह परेशान हो गया हूं, अब मुझे ठीक होने के लिए 'डिजिटल डिटॉक्स' की ज़रूरत है."

जंतर मंतर पर कई दिनों तक चला प्रोटेस्ट

आपको बता दें कि दिल्ली के जंतर मंतर पर बीते डेढ़ महीने तक CJP प्रोटेस्ट चल रहा था. यह प्रोटेस्ट Neet पेपर लीक के बाद शुरू हुआ था. नीट पेपर लीक के बाद देशभर से तमाम स्टूडेंट्स पहुंचे थे. इस प्रोटेस्ट के बाद शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया.

---Advertisement---

सेलेब्स ने किया था Gen-Z प्रोटेस्ट का समर्थन

इस इस्तीफे के बाद तमाम बॉलीवुड के सेलेब्स ने भी रिएक्ट किया था. तमाम कलाकारों ने जेन-जी की तारीफ की और कहा कि उनके इस प्रोटेस्ट के कारण शिक्षा मंत्री ने इस्तीफा दिया. सोनाक्षी सिन्हा, प्रियंका चोपड़ा, विजय वर्मा समेत कई एक्टर्स ने इसपर खुशी जताई थी.

जल्द इस फिल्म में नजर आएंगी कंगना रनौत

कंगना रनौत के काम को लेकर बात करें तो वह आखिरी बार फिल्म भारत भाग्य विधाता में नजर आईं थी. हालांकि फिल्म फ्लॉप रही थी. वहीं, इसके बाद वह क्वीन 2 में नजर आएंगी.

---Advertisement---
First published on: Jul 28, 2026 10:35 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola