Wednesday, 19 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘गटर जेनरेशन’ के बाद कंगना रनौत के ‘बॉडी काउंट’ वाले बयान ने बढ़ाई गर्मी, बोलीं- ‘पति-पत्नी और हत्या…’

Kangana Ranaut Body Count Statement: बेंगलुरु के हत्याकांड मामले को लेकर कंगना रनौत ने चिंता जाहिर की है. कंगना ने इस मामले पर रिएक्ट करते हुए

Kangana Ranaut Body Count Statement: बॉलीवुड एक्ट्रेस और भाजपा सांसद कंगना रनौत ने एक बार फिर से सुर्खियों में छा गई हैं. अपने 'गटर जेनरेशन' वाले बयान के लिए कड़ी अलोचनाओं करने बाद कंगना रनौत ने एक बार फिर बड़ा बयान दिया है. दरअसल, हाल ही में कंगना ने बेंगलुरु की उस भयावह घटना पर रिएक्ट किया है, जिसमें एक महिला अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति और पांच साल बेटे की हत्या कर दी. कंगना ने कहा कि पिछले कुछ महीनों में भारत में इस तरह के मामलों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है. चलिए जानते हैं कि कंगना ने अब इस मामले पर क्या कुछ कहा है.  

क्या बोलीं कंगना रनौत?

कंगना ने बुधवार को अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बेंगलुरु मामले की एक खबर दोबारा शेयर करते हुए उस पर अपनी राय दी. कंगना ने एक लंबे कैप्शन लिखा, 'हर दूसरे दिन ऐसी खबरें आती रहती हैं, महिलाएं पुरुषों को चट्टान से नीचे फेंक देती हैं, या पुरुष महिलाओं को नीले ड्रमों में भरकर ले जाते हैं?'

---Advertisement---

एक-दूसरे को खत्म...

कंगना ने आगे लिखा, 'वेस्टर्नाइजेशन आसान है, लेकिन वेस्ट में लोग अरेंज्ड मैरिज या रूढ़िवादी संस्कृति के सामाजिक दबाव में एक-दूसरे को खत्म नहीं कर रहे हैं. जब तक आप या आपका बच्चा किसी ढोल में न जलकर मर न जाए, तब तक इन सब बातों को स्वीकार करना बहुत अच्छा लगता है.'

अब जाग जाओ...

कंगना ने आगे लिखा, 'इसलिए अब जाग जाओ, इस तरह के भेदभाव, नजरअंदाज करना, बेरुखी और लाशों की गिनती जैसी बातों को अपने ऊपर हावी मत होने दो. इसे नॉर्मल मत मानों. जब आप इंसानी रिश्तों को सिर्फ लाशों की गिनती तक सीमित कर देने को नॉर्मल मान लेंगे, तब तो रोना मत जब आपका भी वही हाल होगा.'

---Advertisement---

मुझे ट्रोल करने के लिए तैयार...

कंगना ने अपनी बात पूरी करते हुए आगे लिखा, 'इंसानी रिश्तों को महज शारीरिक संबंध समझने के वेस्टर्न कल्चर को ना कहें. मुझे ट्रोल करने के लिए तैयार रहें, लेकिन याद रखें कि आपके आस-पास भी एक नीला ढोल है, हा हा, अलविदा, आपका दिन शुभ हो.'

First published on: Aug 19, 2026 05:53 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola