Friday, 17 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

खाना खाते वक्त प्रोड्यूसर की बात पर आपा खो बैठीं एक्ट्रेस, बोलीं- ‘मेरा मन किया कि उसे अपने फॉर्क से मार…’

---विज्ञापन---

Actress angry on Producer: बॉलीवुड को 'ये जवानी है दीवानी', 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' और 'देव डी' जैसी हिट फिल्में देने वाली एक्ट्रेस कल्कि कोचलिन लंबे समय बाद फिर से खबरों में हैं. इस बार एक्ट्रेस अपनी किसी फिल्म या सीरीज की वजह से नहीं, बल्कि अपने बयान की वजह से चर्चा में आई है. दरअसल, एक्ट्रेस कल्कि कोचलिन ने अपने साथ हुए एक किस्से के बारे में बताया है, जहां कल्कि ने बताया कि उन्हें एक बार प्रोड्यूसर की बात पर इतना गुस्सा आया था कि वो उन्हें मारना चाहती थीं.

प्रोड्यूसर को फॉर्क से मारना...

लिली सिंह को दिए एक इंटरव्यू में कल्कि कोचलिन ने कई मुद्दों पर बात की. इस दौरान उन्होंने किस्सा बताया, जब उन्हें एक प्रोड्यूसर ने उनके चेहरे पर झुर्रियों को लेकर ऐसा कमेंट किया, जिस पर उन्हें बहुत तेज गुस्सा आया. एक्ट्रेस तो उस प्रोड्यूसर पर उस मौके फॉर्क से मारना चाहती थीं.

---Advertisement---

एक्स लवर के बारे में...

इस घटना के बारे में बताते हुए कल्कि ने कहा, 'मुझे याद है कि मैं एक प्रोड्यूसर के साथ लंच कर रही थी, और वह अपनी एक्स लवर के बारे में बात कर रहे थे, जो एक खूबसूरत एक्ट्रेस हैं. वह कह रहे थे कि उन्होंने बहुत ज्यादा बोटॉक्स करवा लिया था, और वो बहुत बुरा भी लग रहा था.'

मेरा मन किया कि उसे अपने फॉर्क से...

कल्कि ने आगे कहा, 'फिर उन्होंने बहुत कैजुअल तरीके से कहा, 'तुम्हें बस अपनी हंसी की झुर्रियों को भरने के लिए थोड़ा सा फिलर चाहिए.' ये सुनने के बाद मेरा मन किया कि उसे अपने फॉर्क से मार दूं. लेकिन मैंने ऐसा करने के बजाय बस अपने खाने का एक टुकड़ा निगल लिया और उसकी तरफ देखकर कहा, 'अच्छा, तो मुझे इतना हंसना बंद कर देना चाहिए.'

---Advertisement---

लोग इस तरह की बातें...

कल्कि ने आगे कहा, 'मुझे याद है कि मैं अंदर ही अंदर बहुत गुस्से से उबल रही थी, लेकिन मैंने इस गुस्से को मजाक में बदलने की कोशिश की. साथ ही, मैंने उसे घूरकर भी देखा. उसके बाद वह चुप हो गया और उसने इस बारे में आगे बात नहीं की. लेकिन लोगों का यही तरीका होता है. लोग इस तरह की बातें चुपके से कह देते हैं.'

First published on: Jul 17, 2026 08:23 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola