---विज्ञापन---
OTT लवर्स की हुई बल्ले-बल्ले! जून के पहले हफ्ते में JioHotstar पर आ रही हैं ये 5 दमदार फिल्में-सीरीज
Jiohotstar June First Week 5 Movies Series Stream: अगर आप वीकेंड पर घर बैठे एंटरटेनमेंट का फुल डोज लेना चाहते हैं, तो JioHotstar आपके लिए शानदार कंटेंट लेकर आया है. जून के पहले हफ्ते में प्लेटफॉर्म पर जासूसी थ्रिलर, कॉमेडी, कोर्ट रूम ड्रामा और डार्क कॉमेडी जैसी कई दिलचस्प फिल्में और सीरीज स्ट्रीम होने जा रही हैं. इनमें सबसे ज्यादा चर्चा एक्शन-थ्रिलर और जासूसी फिल्म 'Dhurandhar: The Revenge' को लेकर हो रही है.
'Dhurandhar: The Revenge'
सिनेमाघरों में धूम मचाने के बाद अब रणवीर सिंह की फिल्म 'Dhurandhar: The Revenge' ओटीटी पर तहलका मचाने को तैयार है. तो हाई ऑक्टेन जासूसी एक्शन का मजा लेने के लिए आप तैयार हो जाइए, क्योंकि JioHotstar पर फिल्म रॉ-अनकट वर्जन में स्ट्रीम हो रही है, जिसमें आप वो सारे सीन्स देख पाएंगे जो आपको सिनेमाघर में नहीं देखने को मिले थे. 5 जून को JioHotstar पर ये फिल्म स्ट्रीम हो रही है.
'लॉर्ड कर्जन की हवेली'
इसके अलावा अंशुमन झा के डायरेक्शन में बनी 'लॉर्ड कर्जन की हवेली' अब JioHotstar पर स्ट्रीम हो रही है. ये फिल्म पहले सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और अब ओटीटी दर्शकों को एंटरटेन कर रही है. फिल्म 30 मई को JioHotstar पर स्ट्रीम हो चुकी है. जिसमें अर्जुन माथुर, रसिका दुगल, परेश पाहुजा और जोहा रहमान लीड रोल में नजर आ रहे हैं. फिल्म की कहानी इंग्लैंड में रहने वाले दो भारतीय जोड़ों के इर्द-गिर्द घूमती है.
'Not Suitable For Work'
जबकि 'Not Suitable For Work' ऑफिस लाइफ की मजेदार कॉमेडी लेकर आ रही है. जो एक अनोखे ऑफिस एंप्लॉय की कहानी बयां करती है. उसकी अस्त-व्यस्त जिंदगी और लीक से हटकर उसकी सोच अकसर उसके काम को पूरा करने के सपनों पर रुकावट डाल देती है, जिससे एक अलग ही माहौल बनता नजर आता है. ये वेब सीरीज 2 जून को JioHotstar पर स्ट्रीम हो रही है.
'Muthu Engira Kaattaan'
वहीं 'Muthu Engira Kaattaan' ग्रामीण परिवेश पर आधारित एक दमदार ड्रामा है. जिसमें एक ऐसा नायक है, जो अपनी जड़ों से जुड़ा है. अपने परिवार और समुदाय की रक्षा करते हुए, स्थानीय ताकतवर ताकतों का सामना करता है. ये कहानी गौरव और सत्ता के संघर्ष को दिखाती है. जो 27 मार्च को ही JioHotstar पर स्ट्रीम हो चुकी है.
'House of the Dragon Season 3'
इसके बाद 'House of the Dragon Season 3' में टार्गेरियन परिवार का खूनी सत्ता संघर्ष और ड्रैगन की जबरदस्त लड़ाइयां देखने को मिलेंगी. जिसमें मैट स्मिथ, एम्मा डी आर्सी, ओलिविया कुक, पैडी कंसिडाइन, रीस इफान्स और मिली ऐलकॉक मुख्य भूमिकाओं में हैं. बहरहाल, इस वीकेंड JioHotstar पर हर उम्र और हर पसंद के दर्शकों के लिए कुछ न कुछ खास जरूर मौजूद मिलेगा. ये 22 जून को JioHotstar पर स्ट्रीम हो रही है.