---विज्ञापन---
जबरदस्त कानूनी दाव-पेंच से भरी हैं JioHotstar पर मौजूद ये 5 कोर्ट रूम ड्रामा, सस्पेंस हिला देगा दिमाग
JioHotstar Top 5 Courtroom Drama Film Series: अगर आप भी उन लोगों में हैं, जिन्हें कोर्ट रूम ड्रामा और सस्पेंस से भरी फिल्में और सीरीज देखना पसंद है, तो ऐसे लोगों के लिए हमारे पास कोर्ट रूम ड्रामा फिल्म और सीरीज की एक पूरी लिस्ट है, जिसे आप अपने इस वीकेंड के ओटीटी वॉच लिस्ट में शामिल कर सकते हैं. दिलचस्प बात ये है कि ये सारी फिल्में और सीरीज आपको JioHotstar पर आसानी से मिल जाएगी.
Jolly LLB 2
साल 2017 में रिलीज हुई ये फिल्म एक शानदार लीगल कॉमेडी ड्रामा है, जो साल 2013 में आयी फिल्म जॉली एलएलबी की सीक्वल है. इस फिल्म की कहानी एक वकील के आसपास घूमती है. इस फिल्म में अक्षय कुमार, हुमा कुरैशी, अन्नू कपूर, सौरभ शुक्ला, संजय मिश्रा और कुमुद मिश्रा लीड रोल में हैं.
Criminal Justice
साल 2019 में रिलीज हुई इस क्राइम थ्रिलर लीगल ड्रामा के अब तक 4 सीजन आ चुके हैं. ये भी सभी सीजन बहुत ही शानदार रहे हैं. इस सीरीज की कहानी पंकज त्रिपाठी और उनके साथ जुड़े कानूनी केस के इर्द-गिर्द घूमती है.
The Trial - Pyaar, Kanoon, Dhokha
साल 2023 में आई ये सीरीज कोर्ट रूम ड्रामा के साथ-साथ एक बेस्ट पॉलिटिकल ड्रामा भी है. इस सीरीज के अब तक दो सीजन आ चुके हैं. इसकी कहानी एक सिंगल मां और वकील के आस-पास घूमती है. इसमें एक्ट्रेस काजोल लीड रोल में हैं.
Neru
साल 2023 में आई ये मलयालम कोर्ट रूम ड्रामा भी बेहतरीन एक क्रिमिनल केस फिल्म है. इस फिल्म की कहानी एक अंधी लड़की के साथ हुए रेप केस के इर्द-गिर्द घूमती है. इस फिल्म में मोहनलाल, अनस्वरा राजन, प्रियामणि, शांति मायादेवी और सिद्दीकी अहम भूमिका में हैं.
Section 375
साल 2019 में रिलीज हुई ये फिल्म एक जबरदस्त क्रिमिनल कोर्ट रूम ड्रामा है. फिल्म की कहानी एक डायरेक्टर पर उसके साथ काम करने वाली एक लड़की द्वारा लगाए गए रेप के आरोप के इर्द-गिर्द घूमती है. इस फिल्म में अक्षय खन्ना, ऋचा चड्ढा, मीरा चोपड़ा और राहुल भट लीड रोल में हैं.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.