---विज्ञापन---
Maharaja-Drishyam को टक्कर देती है Jio Hotstar की ये सस्पेंस थ्रिलर, कहानी के हर मोड़ पर मिलेगा तगड़ा रहस्य
अगर आपको सस्पेंस, मिस्ट्री और थ्रिलर फिल्मों का शौक है, तो JioHotstar पर मौजूद ये पांच फिल्में आपकी वॉचलिस्ट में शामिल हो सकती हैं. इन फिल्मों में मर्डर मिस्ट्री, साइकोलॉजिकल थ्रिल, क्राइम और ऐसे ट्विस्ट देखने को मिलते हैं, जो कहानी को अंत तक बांधे रखते हैं.
जब भी सस्पेंस-थ्रिलर फिल्मों का नाम आता है, तो लोग अक्सर ‘दृश्यम’ और ‘महाराजा’ का नाम लेते हैं. ये दोनों ऐसी फिल्में हैं, जो सालों से दर्शकों की फेवरेट बनी हुई हैं. दोनों फिल्मों की कहानियां ऐसी हैं, जो आपको आखिर तक बांधे रखेंगी. हालांकि, आज हम जियोहॉटस्टार पर मौजूद कुछ ऐसी ही फिल्मों के बारे में बात करने जा रहे हैं, जो सस्पेंस-थ्रिलर के मामले में ‘दृश्यम’ और ‘महाराजा’ को टक्कर देती हैं. तो चलिए जानते हैं इनके बारे में.
‘अंधाधुन’
लिस्ट में पहला नाम साल 2018 की बॉलीवुड फिल्म ‘अंधाधुन’ का है. यह एक ब्लैक कॉमेडी क्राइम-थ्रिलर फिल्म है. फिल्म में आयुष्मान खुराना, राधिका आप्टे और तब्बू नजर आई हैं. फिल्म की कहानी एक पियानो बजाने वाले शख्स के बारे में है, जो अंधे होने का नाटक करता है, लेकिन अनजाने में एक मर्डर होते हुए देख लेता है. फिल्म के अंत में जबरदस्त सस्पेंस है, जिसके कारण यह आपको आखिर तक बांधे रखेगी.
‘रत्सासन’
लिस्ट में दूसरा नाम साल 2018 की साउथ फिल्म ‘रत्सासन’ का है. यह एक साइकोलॉजिकल क्राइम-थ्रिलर है. फिल्म में विष्णु विशाल और अमाला पॉल जैसे कलाकार नजर आए हैं, फिल्म में विष्णु विशाल ने एक पुलिस ऑफिसर का रोल निभाया है, जो लगातार हो रही स्कूली बच्चियों की हत्याओं की जांच करता है. फिल्म का अंत दिमाग को झकझोर देने वाला है.
‘फ्रेडी
कार्तिक आर्यन स्टारर ‘फ्रेडी’ लिस्ट में तीसरे स्थान पर है. यह फिल्म साल 2022 में रिलीज हुई थी और एक मिस्ट्री-थ्रिलर है. फिल्म की कहानी एक सीधे-साधे डेंटिस्ट के बारे में है, जिसे उसकी एक मरीज अपने जाल में फंसाती है और अपने पति को मारने के लिए उकसाती है. लेकिन आखिर में कुछ ऐसा होता है, जो आपको हैरान कर देगा.
‘किष्किंधा कांडम’
‘किष्किंधा कांडम’ एक साउथ इंडियन मिस्ट्री-थ्रिलर फिल्म है, जो 2024 में रिलीज हुई थी. फिल्म की कहानी एक जंगल के पास बसे घर, गुमशुदा बंदूक, एक बुजुर्ग रिटायर्ड फौजी और उनके लापता पोते के इर्द-गिर्द घूमती है. इस कहानी में भी शानदार सस्पेंस और थ्रिल देखने को मिलेगा.
‘धुरुवंगल पथिनारु’
आखिर में हम बात करेंगे साउथ फिल्म ‘धुरुवंगल पथिनारु’ की, जो 2016 में रिलीज हुई थी. फिल्म की कहानी एक रिटायर्ड पुलिस ऑफिसर दीपक के बारे में है, जो एक खौफनाक हत्या की जांच करता है. इस दौरान वह अपने दोस्त के बेटे से मिलता है और एक भयानक सच सामने आता है. इस फिल्म को आप अपनी मस्ट-वॉच लिस्ट में शामिल कर सकते हैं.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.