Sunday, 16 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

कार में बैठे रहे रणवीर सिंह, एयरपोर्ट की ओर बढ़ीं दीपिका… ढीली शर्ट में छिपा नहीं बेबी बंप, वायरल हुआ वीडियो

दीपिका पादुकोण को रणवीर सिंह एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे. ओवरसाइज शर्ट में एक्ट्रेस का बेबी बंप नजर आया. देखें वायरल वीडियो

Deepika Padukone Airport Video: दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, कपल जल्द ही अपने दूसरे बच्चे का स्वागत करने वाला है. इसी बीच दीपिका को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, जहां उनका प्रेग्नेंसी लुक सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया. एक्ट्रेस को एयरपोर्ट छोड़ने खुद रणवीर सिंह पहुंचे थे.

रणवीर ने किया दीपिका को एयरपोर्ट ड्रॉप

सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में दीपिका पादुकोण कार से उतरकर एयरपोर्ट की ओर जाती नजर आ रही हैं. उनके साथ रणवीर सिंह भी कार में मौजूद थे. खास बात यह रही कि रणवीर खुद कार से बाहर नहीं निकले और अंदर से ही दीपिका को एयरपोर्ट के लिए रवाना किया. कपल का यह वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया.

---विज्ञापन---

ओवरसाइज शर्ट में दिखा बेबी बंप

एयरपोर्ट पर दीपिका बेहद सिंपल और कूल अंदाज में नजर आईं. उन्होंने डेनिम जींस के साथ ओवरसाइज ब्लू शर्ट पहनी हुई थी. ढीली शर्ट के बावजूद उनका बेबी बंप साफ नजर आ रहा था. दीपिका ने अपने लुक को ज्यादा तामझाम के बिना रखा था. चेहरे पर हल्की मुस्कान और प्रेग्नेंसी ग्लो उनके लुक को और खास बना रहा था.

दीपिका का चल रहा आठवां महीना?

रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि दीपिका की प्रेग्नेंसी का आठवां महीना चल रहा है और वह अगले महीने अपने दूसरे बच्चे को जन्म दे सकती हैं. हालांकि, इस संबंध में कपल की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है.

पहली संतान है बेटी दुआ

दीपिका और रणवीर ने नवंबर 2018 में शादी की थी. शादी के करीब छह साल बाद सितंबर 2024 में दोनों पहली बार माता-पिता बने. कपल ने अपनी बेटी का नाम दुआ रखा है. अब रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों जल्द ही दूसरी बार पैरेंट्स बनने की तैयारी में हैं.

---विज्ञापन---

वर्क फ्रंट पर भी एक्टिव हैं दोनों

काम की बात करें तो दीपिका पादुकोण इन दिनों एटली की अपकमिंग फिल्म ‘राका’ को लेकर चर्चा में हैं. फिल्म में अल्लू अर्जुन भी अहम भूमिका में नजर आएंगे. वहीं रणवीर सिंह की अगली फिल्म ‘प्रलय’ को लेकर भी काफी चर्चा है. पर्सनल लाइफ के साथ-साथ दोनों सितारे अपने प्रोफेशनल कमिटमेंट्स को लेकर भी सुर्खियों में बने हुए हैं.

First published on: Aug 16, 2026 01:25 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola