---विज्ञापन---

बॉलीवुड का वो गाना, जो बिना इंटरनेट और सोशल मीडिया के था ब्लॉकबस्टर, आज भी सुनते ही झूमने लगते हैं लोग

Bollywood Blockbuster Hit Song: बॉलीवुड इंडस्ट्री में ना तो फिल्मों की कमी है और न ही गानों की. आज के डिजिटल समय में किसी गाने का हिट होना काफी आम बात है. लेकिन जिस गाने की बात हम कर रहे हैं, वह गाना बिना इंटरनेट और सोशल मीडिया के ही ब्लॉकबस्टर हिट बन गया था.

कौन-सा था ये गाना?

हम गाने की बात कर रहे हैं वो कोई और गाना नहीं, बल्कि इमरान हाशमी का पॉपुलर सॉन्ग 'झलक दिखला जा' (Jhalak Dikhla Jaa) है. यह गाना रिलीज होते ही पूरे शहर से लेकर गांव तक देशभर में छा गया था.

---Advertisement---

झूमने लगते हैं लोग...

इमरान हाशमी और उदिता गोस्वामी का ये गाना उस दौर में सबकी जुबान चढ़ा था, जब न तो इंस्टाग्राम था, न ही रील्स और न ही सोशल मीडिया था. आज भी लोग 'झलक दिखला जा' गाना सुनते ही झूमने लगते हैं.

बिना इंटरनेट के वायरल हुआ गाना

पॉपुलर सॉन्ग 'झलक दिखला जा' को हिमेश रेशमिया ने गाया था. इतना ही नहीं, हिमेश ही इस गाने के म्यूजिक डायरेक्टर भी थे. उस दौर में ये गाना इस कदर वायरल हुआ था कि हर पार्टी, शादी और ऑटो-रिक्शा तक में बजता था.

---Advertisement---

बॉलीवुड का आइकॉनिक सॉन्ग

आज फिल्म 'अक्सर' को लोग पूरी तरह से भूल गए हैं, लेकिन इस फिल्म का ये गाना आज भी लोगों के दिलों के साथ-साथ पैरों को भी थिरकने के लिए मजबूर करता है. आज भी इसे बॉलीवुड के सबसे आइकॉनिक गानों में गिना जाता है.

आज भी लोगों का फेवरेट ये गाना

अब जब डिजिटल का जमाना है तो इस दौर में भी 'झलक दिखला जा' गाना लोगों का फेवरेट पार्टी सॉन्ग हैं.

First published on: May 17, 2026 07:02 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.