Sunday, 21 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘मेरी कौम…’ मजहब के नाम पर ट्रोल करने वालों को जावेद अख्तर ने दिया करारा जवाब

---विज्ञापन---

javed Akhtar Slams Trollers: बॉलीवुड के दिग्गज लेखक और गीतकार जावेद अख्तर हमेशा अपने बेबाक बयान और सोशल मीडिया को लेकर चर्चा में रहते हैं. एक बार फिर से जावेद अख्तर ने कुछ ऐसा किया है कि वो खबरों की हेडलाइन में आ गए हैं. दरअसल, हाल ही में जावेद अख्तर ने अपने सोशल मीडिया पेज पर एक पोस्ट शेयर किया. जहां कुछ लोगों ने उन्हें उनके धर्म को लेकर ट्रोल किया. लेकिन दिलचस्प बात ये है कि जावेद अख्तर ने इन सभी ट्रोलर्स ऑन द स्पॉट मुंहतोड़ जवाब दिया है. चलिए आपको पूरा माजरा समझाते हैं.

फोटो खिंचवाने के लिए 'भीख'...

दरअसल, शनिवार को जावेद अख्तर ने X पर एक पोस्ट किया. जिसमें अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को लताड़ते हुए लिखा, 'ट्रम्प, जो दिन-रात झूठ बोलने के लिए जाने जाते हैं, ने अपने झूठों की कभी न खत्म होने वाली सूची में एक और झूठ जोड़ दिया है. उनका कहना है कि मेलोनी (इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी) ने उनसे फोटो खिंचवाने के लिए 'भीख' मांगी.'

---Advertisement---

अगर ऐसा सच में हुआ...

जावेद अख्तर ने पोस्ट में आगे लिखा, 'सबसे पहले, इटली जैसे महान देश की प्रधानमंत्री, जिसने ट्रम्प के देश को संस्कृति, कला और बेहतरीन सिनेमा का इतना ज्ञान दे चुका है, एक कॉन्फिडेंट, इन्फ्लुएंसर, पॉपुलर और स्ट्रॉन्ग महिला भला दुनिया के सबसे अनपॉपुलर व्यक्ति के साथ फोटो खिंचवाने के लिए क्यों भीख मांगेगी? मान लीजिए अगर ऐसा सच में हुआ भी, तो सोचिए कि एक घटिया, अभद्र और असभ्य व्यक्ति प्रेस कॉन्फ्रेंस में ऐसा दावा कैसे कर सकता है.'

जन्नत के हूरों की...

जावेद अख्तर की इस पोस्ट पर एक यूजर ने ट्रोल करते हुए कमेंट में लिखा, 'सर, आपकी कौम के भी झूठ के लिए एक शेर है मेरे पास... जानते हैं हम जन्नत के हूरों की हकीकत, दिल के बहलाने के लिए ये ख्याल भी अच्छा है.'

---Advertisement---

मेरी कौम...

ट्रोल करने वाले इस यूजर को जावेद अख्तर ने करारा जवाब दिया और कमेंट पर रिप्लाय करते हुए लिखा, 'अगर तुम्हारी छोटी, संकीर्ण और अविकसित बुद्धि यह समझ सकती कि मैं नास्तिक हूं, तो मुझे मेरी कौम के बारे में मत बताओ; मेरी कौम में सभी भारतीय हैं. तुम भी उनमें शामिल हो.'

First published on: Jun 21, 2026 04:50 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola