Sunday, 21 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

कपूर खानदान की बड़ी बेटी करेगी राजनीतिक घराने में शादी? नाइट सूट पर नाम फ्लॉन्ट करते हुए कंफर्म किया रिश्ता!

---विज्ञापन---

बॉलीवुड इंडस्ट्री में तमाम ऐसे एक्टर और एक्ट्रेस हैं, जो किसी न किसी को डेट कर रहे हैं. हालांकि, ये कलाकार अपने रिश्ते को छिपाते आए हैं. वहीं, आज हम एक ऐसी हसीना के बारे में बात करने जा रहे हैं, जो अक्सर अपनी लव लाइफ को लेकर खबरों में बनी रहती हैं. इतना ही नहीं, कई बार वह अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड के साथ भी नजर आती हैं. हाल ही में सोशल मीडिया पर उनकी एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें वह अपने बॉयफ्रेंड के नाम वाला नाइट सूट पहने हुए नजर आ रही हैं. इसे देखकर फैंस का मानना है कि उन्होंने अपने रिश्ते को कंफर्म कर दिया है.

जाह्नवी कपूर की सोशल मीडिया पर वायरल हो रही फोटो

दरअसल, हम बात कर रहे हैं जाह्नवी कपूर की, जो हाल ही में राम चरण के साथ फिल्म 'पेद्दी' में नजर आई हैं और इस फिल्म को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं. इसी बीच सोशल मीडिया पर उनकी एक तस्वीर वायरल हो रही है. इस तस्वीर में जाह्नवी कपूर पिंक कलर का नाइट सूट पहने नजर आ रही हैं, जिसके ऊपर उन्होंने ऑफ-व्हाइट कार्डिगन कैरी किया है. उनके नाइट सूट पर लिखी एक लाइन ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है.

---Advertisement---

जाह्नवी ने पहनी शिखर के नाम की टी-शर्ट

इस नाइट सूट पर जाह्नवी कपूर के रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया का नाम लिखा हुआ है. उस पर लिखा है, "अगर मैं खो जाऊं, तो प्लीज मुझे शिखर पहाड़िया के पास पहुंचा दें." एक्ट्रेस के नाइट सूट पर लिखा यह कैप्शन लोगों का दिल जीत रहा है. इतना ही नहीं, इससे जाह्नवी और शिखर के रिश्ते को भी कंफर्म माना जा रहा है. लोग जाह्नवी के इस अंदाज को बेहद रोमांटिक बता रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, "कितना क्यूट है ये." दूसरे यूजर ने लिखा, "प्यार हो तो ऐसा."

अक्सर साथ दिखते हैं शिखर और जाह्नवी

बता दें कि यह पहली बार नहीं है, जब जाह्नवी ने शिखर के लिए अपना प्यार खुले तौर पर जाहिर किया हो. इससे पहले भी वह शिखर के नाम वाला पेंडेंट पहन चुकी हैं. इसके अलावा, कपल को अक्सर साथ देखा जाता है. दोनों कई बार पार्टियों में, मंदिर में दर्शन करने और विदेशों में छुट्टियां मनाते हुए भी नजर आ चुके हैं।.इससे साफ हो गया है कि जाह्नवी और शिखर के रिश्ते को दोनों परिवारों की मंजूरी मिल चुकी है.

---Advertisement---

कौन हैं शिखर पहाड़िया

अगर शिखर पहाड़िया की बात करें, तो वे एक राजनीतिक परिवार से आते हैं. वे पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार शिंदे के नाती हैं. इसके अलावा, शिखर एक बिजनेसमैन भी हैं. वहीं, कपल के रिश्ते को लेकर लगातार सामने आ रहे संकेतों के बाद फैंस अब दोनों की शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

जाह्नवी कपूर वर्क फ्रंट

वर्क फ्रंट की बात करें, तो जाह्नवी कपूर हाल ही में राम चरण के साथ फिल्म 'पेद्दी' में नजर आई हैं. यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है. फिल्म ने भारत में 17 दिनों में 231.45 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है, जबकि दुनियाभर में इसकी कमाई 326.86 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है.

---Advertisement---
First published on: Jun 21, 2026 03:27 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola