---विज्ञापन---
‘मुझे बोल्ड दिखना पसंद नहीं…’, फिर ‘Peddi’ में ऐसा क्या कर बैठीं Janhvi Kapoor? ट्रोलर्स ने घेरा
साउथ सुपरस्टार राम चरण की फिल्म 'पेद्दी' जहां एक तरफ बॉक्स ऑफिस पर झंडे गाड़ रही है, वहीं दूसरी तरफ फिल्म की लीड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर एक बड़े विवाद में फंस गई हैं. फिल्म में जाह्नवी के कुछ ऐसे सीन्स दिखाए गए हैं जिन्हें देखकर फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स हैरान हैं. विवाद इसलिए भी गहरा गया है क्योंकि कुछ समय पहले ही जाह्नवी ने एक इंटरव्यू में फिल्मों में बोल्डनेस और 'मेल गेज़' (गलत नजरिया) को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की थी. अब लोग उनसे सवाल पूछ रहे हैं कि आखिर उनके शब्दों और काम में इतना अंतर क्यों है?
फिल्म में बोल्ड लुक पर उठे सवाल
फिल्म 'पेद्दी' के रिलीज होने के बाद दर्शक जाह्नवी कपूर के रोल को लेकर काफी आलोचना कर रहे हैं. आरोप है कि इस स्पोर्ट्स-ड्रामा फिल्म में जाह्नवी के किरदार का कहानी से कोई खास लेना-देना नहीं है और उन्हें सिर्फ एक 'आई-कैंडी' के तौर पर पेश किया गया है. फिल्म के कई सीन्स में कैमरा जिस तरह से उनके शरीर पर फोकस करता है, उसे लेकर डायरेक्टर बुची बाबू सना को भी घेरा जा रहा है.
जाह्नवी का पुराना बयान आया सामने
इस ट्रोलिंग के बीच जाह्नवी कपूर का राज शमानी के पॉडकास्ट में दिया गया एक पुराना इंटरव्यू वायरल हो रहा है. इस इंटरव्यू में जाह्नवी ने साफ कहा था कि उन्हें फिल्मों में बिना सहमति के 'सेक्शुअलाइज' किए जाने से काफी तकलीफ होती है. उन्होंने बताया था कि वह पर्दे पर बोल्ड दिखने के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन गलत मंशा से शूट किए गए सीन्स उन्हें परेशान करते हैं.
सहमति और सेंसरशिप की बात
पॉडकास्ट में जाह्नवी ने उदाहरण देते हुए कहा था कि अगर कोई गाना 'सेंशुअल' है तो उसका मकसद खूबसूरती दिखाना होना चाहिए, न कि दर्शकों को गलत तरीके से उत्तेजित करना. उन्होंने इस बात पर जोर दिया था कि हर एक्ट्रेस को यह पूछने का हक है कि शूटिंग के दौरान किस तरह के शॉट्स के लिए उसकी सहमति ली गई थी और कैमरे का एंगल क्या होगा.
कैमरामैन के गलत एंगल पर टोकना
जाह्नवी ने यह खुलासा भी किया था कि अब वह सेट पर काफी सख्त हो गई हैं. अगर उन्हें लगता है कि कोई कैमरामैन (DOP) गलत एंगल से शॉट ले रहा है जिससे वह असहज महसूस कर रही हैं, तो वह तुरंत आवाज उठाती हैं. उन्होंने कहा था कि भले ही वह विनम्र रहें, लेकिन वह अपनी बात साफ-साफ रखती हैं कि 'नहीं, यह एंगल नहीं चलेगा'.
ट्रोलर्स के निशाने पर एक्ट्रेस
अब 'पेद्दी' में जाह्नवी के उसी तरह के सीन्स देखकर लोग उन्हें 'दोगला' बता रहे हैं. सोशल मीडिया पर यूजर्स का कहना है कि एक तरफ जाह्नवी ऐसे बयान देती हैं और दूसरी तरफ 'देवरा', 'परम सुंदरी' और अब 'पेद्दी' जैसी फिल्मों में वही काम कर रही हैं जिसे वह गलत बताती हैं. अब देखना यह है कि क्या जाह्नवी इन आरोपों पर कोई सफाई देती हैं या नहीं.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.