Monday, 13 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Imtiaz Ali की बेटी इडा ने कर ली सगाई, बॉयफ्रेंड ने समंदर किनारे किया प्रपोज

---विज्ञापन---

Imtiaz Ali Daughter Ida Ali Engagement: बॉलीवुड के फेमस फिल्ममेकर इम्तियाज अली एक बार फिर से खबरों में छा गए हैं, लेकिन इस बार इम्तियाज अपनी किसी फिल्म की वजह से नहीं, बल्कि अपनी बेटी इडा अली की वजह से सुर्खियों में छाए हैं. दरअसल, इम्तियाज अली की लाडली बेटी इडा ने अपने लॉन्ग-टाइम बॉयफ्रेंड कृष अग्रवाल के साथ सगाई कर ली है. अब इडा और कृष का प्रपोजल वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कृष रोमांटिक अंदाज में इडा को प्रपोज करते हुए दिखाई दे रहे हैं.

इम्तियाज अली की बेटी की सगाई

इम्तियाज अली की बेटी इडा अली ने अपने लॉन्ग-टाइम बॉयफ्रेंड कृष अग्रवाल से सगाई कर ली है. इस बात की जानकारी खुद इडा अली ने इंस्टाग्राम पर अपनी और कृष की सगाई की तस्वीरें और वीडियो शेयर करके दी है.

---Advertisement---

प्रपोजल की तस्वीरें

बॉलीवुड के सबसे मशहूर फिल्ममेकर्स में से एक की बेटी होने के बावजूद इडा अली लाइमलाइट से काफी दूर रहती हैं. इसलिए जब उन्होंने इंस्टाग्राम अपनी सगाई और प्रपोजल की तस्वीरें शेयर की तो हर कोई हैरान रह गया.

रोमांटिक प्रपोजल वीडियो

इम्तियाज अली की 26 साल की बेटी इडा अली ने इंस्टाग्राम पर अपना एक रोमांटिक प्रपोजल वीडियो शेयर किया है. वीडियो में इडा अपने हाथों में हीरे की अंगूठी दिखा रही हैं. इसी बीच उनके पीछे बॉयफ्रेंड कृष अग्रवाल आ जाते हैं और दोनों मुस्कुराने लगते हैं. कृष ने इडा को नॉर्वे के ytresand बीच पर प्रपोज किया.

---Advertisement---

1 जुलाई को हुई सगाई

इडा अली ने इस वीडियो के साथ दिए कैप्शन में सगाई की तारीख और लोकेशन के बारे में भी बताया है. इडा ने बताया कि कृष अग्रवाल ने उन्हें 1 जुलाई को नॉर्वे के Ytresand बीच पर प्रपोज किया. उन्होंने फैंस के साथ यह गुड न्यूज 12 जुलाई को शेयर की है. इस खबर के सामने आने के बाद से ही फैंस से लेकर सेलेब्स तक उन्हें बधाइयां दे रहे हैं.

First published on: Jul 12, 2026 10:54 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola