Sunday, 26 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

आमिर खान की तीसरी शादी से हुई हिना खान को आपत्ति! एक्ट्रेस के बयान पर सोशल मीडिया पर मचा बवाल

---विज्ञापन---

आमिर खान ने 5 जुलाई को अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट से शादी की थी. कपल की शादी पिछले कुछ समय से लगातार चर्चा में बनी हुई है. दोनों की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं. इतना ही नहीं, उनकी शादी को लेकर हर कोई अपनी-अपनी राय दे रहा है. इसी बीच एक्ट्रेस हिना खान ने भी इस मुद्दे पर रिएक्शन दिया है. उन्होंने कहा कि हमारे समाज में तीसरी शादी को अच्छा नहीं माना जाता. उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है.

हिना खान ने आमिर खान की तीसरी शादी पर दिया विवादित बयान

दरअसल, हिना खान और उनके पति रॉकी जायसवाल हाल ही में रुबीना दिलैक के पॉडकास्ट में पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने पहले गौरव खन्ना की शादी और तलाक के मुद्दे पर भी बात की. इसके बाद हिना खान ने आमिर खान की तीसरी शादी पर अपनी राय रखी.

---Advertisement---

सुपरस्टार की पर्सनल लाइफ पर बोली रुबीना और हिना

बातचीत के दौरान रुबीना दिलैक ने कहा कि किसी भी सुपरस्टार की निजी जिंदगी का असर उसके फिल्मी करियर पर पड़ता है. इस पर हिना खान ने असहमति जताते हुए कहा, "उस हिसाब से तो आमिर की कोई फिल्म नहीं चलनी चाहिए." इस पर रुबीना ने उन्हें टोकते हुए कहा कि आमिर की जिंदगी विवादों से घिरी रही है. इसके जवाब में हिना ने आमिर और गौरी की शादी का जिक्र करते हुए कहा, "क्या यह कोई छोटा विवाद है?"

आमिर खान की तीसरी शादी पर हिना खान का विवादित बयान

हिना ने आगे कहा, "आम आदमी तो यही सोचेगा कि अरे, फिर से शादी कर रहे हैं? क्या इन्हें भी छोड़ दिया?" इस पर रुबीना ने कहा, "हम जज क्यों कर रहे हैं? आमिर ने कई हिट फिल्में दी हैं, लेकिन फिर भी लोग उनकी शादियों के बारे में ही बात करते हैं." जवाब में हिना ने कहा कि वह आमिर को जज नहीं कर रहीं. उन्होंने कहा, "रुबीना, हमारे समाज में शादी पर शादी करना अच्छा नहीं माना जाता." इसके बाद रॉकी जायसवाल ने बीच में कहा, "शादी छोड़िए, हमारे समाज में तलाक भी अच्छा नहीं माना जाता."

---Advertisement---

हिना खान हुईं ट्रोल

हिना खान का यह बयान अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसके बाद कई यूजर्स उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "ये चाचा-चाची की पंचायत अभी भी चल रही है।" दूसरे यूजर ने लिखा, "काम नहीं मिल रहा क्या? इसलिए दूसरों की जिंदगी पर गॉसिप कर रहे हैं." वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, "क्या पंचायत लगा रखी है."

आमिर ने गौरी संग रचाई तीसरी शादी

61 वर्ष की उम्र में आमिर खान ने 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट से शादी की थी. हालांकि, इस शादी के बाद उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा। बता दें कि आमिर खान की पहली शादी रीना दत्ता से हुई थी, जबकि उनकी दूसरी शादी किरण राव से हुई थी.

---Advertisement---
First published on: Jul 26, 2026 10:20 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola