---विज्ञापन---
‘मैं वापस आऊंगा’ और ‘भारत भाग्य विधाता’ से आगे निकली ये भूतिया फिल्म, पहले दिन की 25000000 रुपये की कमाई
Haunted 3D 2 Box Office Collection Day 1: सालों बाद फिल्मों में वापसी करने वाले एक्टर महाअक्षय चक्रवर्ती की हॉरर फिल्म 'हॉन्टेड 3डी: इकोज ऑफ द पास्ट' 12 जून को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई. आज इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर एक दिन पूरा हो गया है. इस हॉरर मूवी ने ओपनिंग डे पर उम्मीद से कई गुना ज्यादा अच्छा प्रदर्शन किया है. इतना ही नहीं, फिल्म 'हॉन्टेड 3डी 2' ओपनिंग डे कलेक्शन के मामले में इम्तियाज अली की फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' और कंगना रनौत की फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' से आगे निकल गई है. चलिए, आपको इन तीनों फिल्मों की पहले दिन की कमाई के बारे में बताते हैं.
'हॉन्टेड 3डी 2' का ओपनिंग डे कलेक्शन
ट्रेड ट्रैकर Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, महाअक्षय चक्रवर्ती, चेतना पांडे, मनवीर चौधरी और सुनील सकबल की फिल्म 'हॉन्टेड 3डी: इकोज ऑफ द पास्ट' ने पहले दिन 2.5 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है. वहीं, फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 2.95 करोड़ रुपये रहा.
पहले दिन की ऑक्यूपेंसी
इस हॉरर फिल्म को देशभर में 2,907 शो मिले, जिसकी कुल ऑक्यूपेंसी 15.7 प्रतिशत रही. मेकर्स ने 'हॉन्टेड 3डी 2' को हिन्दी और तेलुगु भाषाओं में रिलीज किया है. इस फिल्म के ओपनिंग डे कलेक्शन ने सभी को हैरान कर दिया है.
15 साल बाद आई सीक्वल
बता दें कि फिल्म 'हॉन्टेड 3डी: इकोज ऑफ द पास्ट' साल 2011 में आई विक्रम भट्ट की फिल्म 'हॉन्टेड 3डी' की सीक्वल मूवी है. फिल्म के पहले पार्ट को सैटेलाइट टीवी पर ऑडियंस ने बहुत पसंद किया था.
'मैं वापस आऊंगा' की कमाई
वहीं, इम्तियाज अली के डायरेक्शन में बनी दिलजीत दोसांक्ष और शरवरी की फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' ने पहले दिन सिर्फ 1.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया.
'भारत भाग्य विधाता' का कलेक्शन
इसके अलावा, एक्ट्रेस कंगना रनौत की फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' ने अपनी ओपनिंग डे पर मात्र 1 करोड़ रुपये की कमाई की. वहीं, मनोज बाजपेयी की फिल्म 'गवर्नर' का हाल और भी बुरा था. इस फिल्म ने पहले दिन सिर्फ 90 लाख रुपये का कलेक्शन किया.