Tuesday, 22 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

बॉलीवुड का वो स्टार किड जो नेटवर्थ के मामले में है बीवी से पीछे, हीरो नहीं ‘विलेन’ के रोल से बना स्टार

बॉलीवुड में हर साल तमाम कलाकार अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत करते हैं. वहीं, अक्सर ही देखा गया है कि बॉलीवुड के कई एक्टर और एक्ट्रेसेस के बच्चे भी फिल्म इंडस्ट्री में अपना एक्टिंग करियर बना रहे हैं. जिसमें से कुछ सफल रहे हैं, तो कुछ असफल रहे हैं. हालांकि आज हम एक सुपरस्टार के छोटे बेटे के बारे में बात करेंगे, जिसने बॉलीवुड में अपना शानदार करियर स्थापित किया है. यह एक्टर न सिर्फ हीरो के रोल में नहीम बल्कि विलेन के रोल में भी चमका है. तो चलिए जानते हैं इस बारे में.

बॉलीवुड में हर साल तमाम कलाकार अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत करते हैं. वहीं, अक्सर ही देखा गया है कि बॉलीवुड के कई एक्टर और एक्ट्रेसेस के बच्चे भी फिल्म इंडस्ट्री में अपना एक्टिंग करियर बना रहे हैं. जिसमें से कुछ सफल रहे हैं, तो कुछ असफल रहे हैं. हालांकि आज हम एक सुपरस्टार के छोटे बेटे के बारे में बात करेंगे, जिसने बॉलीवुड में अपना शानदार करियर स्थापित किया है. यह एक्टर न सिर्फ हीरो के रोल में नहीम बल्कि विलेन के रोल में भी चमका है. तो चलिए जानते हैं इस बारे में.

दरअसल,हम बात कर रहे हैं धर्मेंद्र के छोटे बेटे बॉबी देओल के बारे में. जो कि आज अपना 57वां जन्मदिन मना रहे हैं. एक्टर का जन्म 27 जनवरी 1969 को मुंबई में हुआ था. बॉबी देओल के पिता धर्मेंद्र इंडस्ट्री के बहुत बड़े स्टार हुआ करते थे. उन्होंने अपने पिता के नक्शे कदम पर चलते हुए साल 1995 में आई फिल्म बरसात से अपने करियर की शुरुआत की. फिल्म जबरदस्त हिट रही. इसके बाद वह गुप्त, और प्यार हो गया, हमराज, , एनिमल, बादल जैसी तमाम फिल्मों में नजर आए. बॉबी देओल को फिल्म इंडस्ट्री में 30 साल का समय हो चुका है और इस बीच उन्होंने कई प्रोजेक्ट्स में काम किया है.

---Advertisement---

उन्होंने अपने करियर में हिट फिल्मों दी हैं, लेकिन कुछ फ्लॉप फिल्में भी हैं. एक्टर ने सोल्जर जैसी हिट फिल्म देने के बाद 27 फ्लॉप फिल्में दी. लेकिन वेब सीरीज आश्रम और फिल्म एनिमल में विलेन रोल निभाकर वह फिर से स्टार बन गए. दोनों ही प्रोजेक्ट्स में उनके विलेन के रोल को लोगों ने काफी पसंद किया है.

बॉबी देओल भले ही एक फिल्मी परिवार से आते हैं, लेकिन वह नेट वर्थ के मामले में अपनी पत्नी तान्या देओल से पीछे हैं. एक्टर ने साल 1996 में तान्या से शादी की थी. दोनों की पहली मुलाकात चंकी पांडे के घर पर हुई थी और उसके बाद दोनों की दोस्ती प्यार में बदली और उन्होंने शादी कर ली. तान्या करोड़पति बिजनेसमैन देवेंद्र आहूजा की बेटी हैं, जो कि सेंचुरियन बैंक के प्रमोटर और 20वीं सेंचुरी फाइनेंस कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर रह चुके हैं. तान्या एक इंटीरियर डिजाइनर और एक बिजनेसवुमन हैं. वह एक फर्निशिंग स्टोर चलाती हैं.

---Advertisement---

रिपोर्ट्स के मुताबिक तान्या देओल 300 करोड़ की संपत्ति की मालकिन हैं. उनकी नेटवर्थ बॉबी देओल से ज्यादा है. दरअसल, एक्टर की नेटवर्थ लगभग 66 करोड़ रुपये बताई जाती है. वह एक फिल्म के लिए 4 से 6 करोड़ तक फीस चार्ज करते हैं.

बता दें कि बॉबी देओल फिल्मों के अलावा ब्रांड एंडोर्समेंट से भी कमाई करते हैं और वह एक एड के लिए करीब 1 करोड़ रुपये तक फीस चार्ज करते हैं. इसके अलावा वह अपनी पत्नी के साथ मुंबई के विले पार्ले इलाके में रहते हैं. उनके इस लग्जरी घर की कीमत 6 करोड़ बताई जाती है.

---Advertisement---

एक्टर के कार कलेक्शन पर नजर डालें तो उनके पास लाखों की कीमत वाली कई गाड़ियां है. एक्टर के पास रेंज रोवर स्पोर्ट है, जो कि 1.64 करोड़ रुपये से 1.84 करोड़ रुपये तक की है. इसके अलावा उनके पास लैंड रोवर फ्रीलैंडर 2 और इसकी कीमत 44.41 लाख रुपये है. एक्टर के पास रेंज रोवर वोग भी है, जो कि 2.39 करोड़ रुपये से 4.17 करोड़ रुपये तक की हो सकती है. वहीं, बॉबी के पास मर्सिडीज-बेंज एस-क्लास, पोर्श कायेन भी है, जिनकी कीमत भी करोड़ों में है.

काम को लेकर बात करें तो बॉबी देओल जल्द ही थलपति विजय की आखिरी फिल्म जन नायकन में नजर आए हैं. हालांकि फिल्म की रिलीज डेट को लेकर अभी मद्रास हाई कोर्ट में फैसला सुनाया जाने वाला है.

---Advertisement---
First published on: Jan 27, 2026 11:36 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola