---विज्ञापन---
एक हादसे ने उजाड़ दिया था पूरा परिवार, बॉलीवुड के इस स्टार कपल की मौत के बाद बेटे ने भी दी जान
हिंदी सिनेमा में तमाम ऐसे कपल हैं, जो अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर अक्सर ही चर्चा में बने रहते हैं. वहीं, आज हम फिल्म इंडस्ट्री के ऐसे कपल के बारे में बात करने जा रहे हैं, जो कि 50 के दशक मोस्ट पॉपुलर कपल में से एक हुआ करते थे. पति फिल्मों में डायरेक्शन किया करते थे और उनकी पत्नी फिल्मों में अपनी आवाज देती. इस कपल के तीन बच्चे थे. हालांकि इस कपल का पूरा परिवार खत्म हो चुका है.
हिंदी सिनेमा में तमाम ऐसे कपल हैं, जो अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर अक्सर ही चर्चा में बने रहते हैं. वहीं, आज हम फिल्म इंडस्ट्री के ऐसे कपल के बारे में बात करने जा रहे हैं, जो कि 50 के दशक मोस्ट पॉपुलर कपल में से एक हुआ करते थे. पति फिल्मों में डायरेक्शन किया करते थे और उनकी पत्नी फिल्मों में अपनी आवाज देती. इस कपल के तीन बच्चे थे. हालांकि इस कपल का पूरा परिवार खत्म हो चुका है.
शादी के बाद रिश्ते में बढ़ीं दूरियां
दरअसल, असल में इस कपल की लाइफ ने अपने रिश्ते में तमाम दिक्कतों का सामना किया दोनों के रिश्ते में टकराव, मनमुटाव रहता था. उनकी शादीशुदा जिंदगी सही नहीं चल रही थी. यह कपल कोई और नहीं बल्कि गुरु दत्त और गीता दत्त थीं. गुरु दत्त के निधन के बाद उनकी पत्नी गीता का भी निधन हो गया. इतना ही नहीं उनके जाने के बाद बेटे तरुण दत्त ने भी सुसाइड कर ली थी. वहीं इस कपल का छोटा बेटा भी दुनिया को अलविदा कह चुका है.
गुरु दत्त का निधन
गुरु दत्त और गीता दत्त ने साल 1953 में शादी की थी. शुरुआती दौर में उनकी शादीशुदा जिंदगी खुशहाल रही. शादी के बाद उनके तीन बच्चे हुए—तरुण दत्त, अरुण दत्त और नीना दत्त. हालांकि, समय के साथ दोनों के रिश्ते में मतभेद बढ़ने लगे. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, करियर का दबाव और निजी जीवन की परेशानियों का असर उनके रिश्ते पर भी पड़ा. इसी दौरान गुरु दत्त और एक्ट्रेस वहीदा रहमान के रिश्ते को लेकर भी चर्चाएं होती रहीं, जिसने उनके वैवाहिक जीवन पर असर पड़ा था.
गीता दत्त का निधन
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 1963 में गीता दत्त अपने बच्चों के साथ अलग रहने लगी थीं. इसके एक साल बाद, 1964 में गुरु दत्त का निधन हो गया. उनकी मौत को लेकर अलग-अलग दावे सामने आए. कुछ रिपोर्ट्स में इसे आत्महत्या बताया गया, जबकि कुछ में दवाइयों और शराब के ओवरडोज को वजह बताया गया. उनकी मौत का वास्तविक कारण आज भी चर्चा का विषय बना हुआ है.
बेटे तरुण दत्त का भी हुआ दुखद अंत
गुरु दत्त के निधन के करीब नौ साल बाद 1972 में गीता दत्त का भी निधन हो गया. बताया जाता है कि वह अपने अंतिम दिनों में आर्थिक दिक्कतों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रही थीं. लिवर सिरोसिस के कारण उनका निधन हुआ.
बेटे तरुण दत्त का भी हुआ दुखद अंत
माता-पिता के निधन के बाद बड़े बेटे तरुण दत्त ने अपने छोटे भाई-बहनों की जिम्मेदारी संभाली. उन्होंने फिल्म निर्देशन में भी हाथ आजमाया, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली. साल 1989 में वह फिल्म 'खुले ए नाम' का निर्देशन कर रहे थे. इसी दौरान उन्होंने आत्महत्या कर ली. उस समय उनकी उम्र महज 35 साल थी. इसके बाद उनके छोटे भाई अरुण दत्त ने फिल्म पूरी की और 1992 में इसे रिलीज कराया. अरुण दत्त का निधन 2014 में हुआ. वहीं, गुरु दत्त और गीता दत्त की बेटी नीना दत्त की निजी जिंदगी को लेकर कोई जानकारी नहीं है.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.