Wednesday, 17 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

गोविंदा और सुनीता होंगे अलग? 39 साल की शादी टूटने की चर्चा पर बेटी टीना का छलका दर्द, बोलीं- ‘हम भी इंसान हैं’

---विज्ञापन---

Govinda Sunita Ahuja Divorce Rumours: बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता गोविंदा (Govinda) और उनकी पत्नी सुनीता अहूजा (Sunita Ahuja) की शादी को लेकर पिछले कुछ समय से तरह-तरह की खबरें सामने आ रही हैं. सोशल मीडिया और कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि दोनों के रिश्ते में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है और यहां तक कि तलाक की अटकलें भी लगाई जा रही थीं. अब इन खबरों पर उनकी बेटी टीना आहूजा (Tina Ahuja) ने अपना रिएक्शन दिया है.

टीना आहूजा ने गोविंदा-सुनीता के रिश्ते की खोली पोल?

हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में टीना आहूजा ने अपने माता-पिता के रिश्ते को लेकर फैल रही अफवाहों को पूरी तरह बेबुनियाद बताया. उन्होंने कहा कि वह बचपन से ही अपने परिवार को लेकर इस तरह की खबरें सुनती आ रही हैं और अब उन्हें इसकी आदत हो चुकी है.

---Advertisement---

मां-पापा के रिश्ते में दरार की अफवाहों पर बेटी टीना का छलका दर्द

टीना ने कहा, 'हर कुछ साल में मम्मी-पापा को लेकर कोई नई कहानी सामने आ जाती है. पहले ऐसी खबरें मैगजीन में छपती थीं, फिर इंटरनेट पर आने लगीं और अब इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर देखने को मिलती हैं.'

ऐसी खबरों का परिवार पर पड़ने वाले प्रभाव पर टीना ने कही ये बात

उन्होंने बताया कि ऐसी खबरें परिवार के लोगों को भी प्रभावित करती हैं. टीना के मुताबिक, हम भी इंसान हैं. जब अपने परिवार के बारे में ऐसी बातें पढ़ते हैं तो बुरा लगता है. कई बार परेशान भी हो जाते हैं, लेकिन जब सच पता होता है तो हर बात पर रिएक्शन देना जरूरी नहीं होता.'

---Advertisement---

माता-पिता की उड़ रहीं अफवाहों पर टीना ने बताई ये सच्चाई

टीना ने यह भी कहा कि आजकल कई बार सिर्फ लोगों का ध्यान खींचने और ज्यादा क्लिक पाने के लिए इस तरह की खबरें बनाई जाती हैं. उन्होंने साफ किया कि उनके माता-पिता के रिश्ते को लेकर जो बातें कही जा रही हैं, उनमें कोई सच्चाई नहीं है.

सुनीता आहूजा के बयान रहते हैं सुर्खियों में

बता दें, कि पिछले कुछ महीनों में सुनीता आहूजा के कुछ बयानों के बाद गोविंदा और उनके रिश्ते को लेकर चर्चाएं तेज हो गई थीं. इसके बाद सोशल मीडिया पर कई तरह के कयास लगाए जाने लगे. हालांकि, परिवार की ओर से लगातार इन खबरों को गंभीरता से नहीं लिया गया है.

---Advertisement---

वर्कफ्रंट पर टीना आहूजा

वर्कफ्रंट की बात करें तो टीना आहूजा ने हाल ही में अपनी मां सुनीता आहूजा के साथ टीवी पर डेब्यू किया है. दोनों इन दिनों Maa Hai Na में नजर आ रही हैं, जिसे Shilpa Shetty होस्ट कर रही हैं. शो में मां-बेटी की जोड़ी को दर्शकों का अच्छा प्यार मिल रहा है.

First published on: Jun 17, 2026 10:10 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola