Tuesday, 11 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

कौन हैं गोविंदा की रुमर्ड गर्लफ्रेंड कोमल रानी? जानें दोनों के रिश्ते का पूरा सच

बॉलीवुड स्टार गोविंदा अपनी रुमर्ड गर्लफ्रेंड कोमल रानी स्वर्णकार संग रिश्तों की खबरों को लेकर चर्चा में हैं. एयरपोर्ट पर साथ दिखने के बाद दोनों के अफेयर की अफवाहें जोरों पर हैं, जिस पर पत्नी सुनीता की प्रतिक्रिया भी सामने आई है.

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता गोविंदा इन दिनों अपनी किसी फिल्म की वजह से नहीं, बल्कि अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर मीडिया की सुर्खियों में बने हुए हैं. 90 के दशक में अपनी शानदार एक्टिंग और डांस से करोड़ों दिलों पर राज करने वाले गोविंदा का नाम एक नए चेहरे के साथ जोड़ा जा रहा है. यह नया चेहरा कोई और नहीं बल्कि उभरती हुई अभिनेत्री कोमल रानी स्वर्णकार हैं. दोनों को पब्लिक प्लेस में एक साथ देखे जाने के बाद से ही सोशल मीडिया पर उनके अफेयर की खबरें तेजी से फैल रही हैं.

कौन हैं कोमल रानी स्वर्णकार?

कोमल रानी स्वर्णकार (Komal Rani Swarnkar) हिंदी सिनेमा की एक उभरती हुई यंग एक्ट्रेस हैं, जो बॉलीवुड में अपना करियर बनाने की कोशिश कर रही हैं. उत्तर प्रदेश की रहने वाली कोमल का फैमिली बैकग्राउंड, शिक्षा और उम्र के बारे में फिलहाल ज्यादा जानकारी नहीं है.

---Advertisement---

गोविंदा की फिल्मों में करेंगी काम

कोमल के अचानक चर्चा में आने की मुख्य वजह गोविंदा (Govinda) की आने वाली फिल्में हैं. वह गोविंदा की कमबैक फिल्म 'रूपा' (Roopa) में उनके साथ मुख्य भूमिका में नजर आने वाली हैं. इसके अलावा, खबरें हैं कि वह गोविंदा के एक और नए प्रोजेक्ट 'दुनियादारी' (Duniyadari) का भी हिस्सा हो सकती हैं.

एयरपोर्ट से शुरू हुआ था विवाद

गोविंदा और कोमल के अफेयर की चर्चाएं तब शुरू हुईं जब हाल ही में दोनों को मुंबई एयरपोर्ट (Mumbai Airport) पर एक साथ स्पॉट किया गया था. दोनों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही फैंस और मीडिया के बीच उनके रिश्ते को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगाई जाने लगीं.

---Advertisement---

पत्नी सुनीता आहूजा की तीखी प्रतिक्रिया

गोविंदा की शादी 1987 में सुनीता आहूजा (Sunita Ahuja) से हुई थी और दोनों के दो बच्चे टीना और यशवर्धन हैं. पति का नाम किसी नई एक्ट्रेस संग जुड़ने पर सुनीता ने नाराजगी जाहिर की. जब उनसे इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने एक पुरानी कहावत 'विनाश काले विपरीत बुद्धि' का जिक्र करते हुए अपना गुस्सा जाहिर किया.

अफेयर की खबरों का क्या है सच

हालांकि सोशल मीडिया और मीडिया रिपोर्ट्स में दोनों के डेटिंग की खबरें छाई हुई हैं, लेकिन गोविंदा या कोमल रानी में से किसी ने भी इन खबरों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. माना जा रहा है कि दोनों के बीच सिर्फ एक पेशेवर रिश्ता है और वे साथ में फिल्मों पर काम कर रहे हैं.

---Advertisement---
First published on: Aug 11, 2026 12:31 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola