Tuesday, 11 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

Advance Booking: रिलीज से पहले ही Awarapan 2 का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा, एडवांस बुकिंग में सनी देओल की Batwara 1947 को दी मात

Advance Booking: इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ और सनी देओल स्टारर ‘बंटवारा 1947’ 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली हैं. दोनों फिल्मों के बीच बॉक्स ऑफिस पर टक्कर देखने को मिलेगी, लेकिन एडवांस बुकिंग में ‘आवारापन 2’ आगे चल रही है.

Batwara 1947-Awarapan 2
Batwara 1947-Awarapan 2

Advance Booking: इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारापन 2’ और सनी देओल स्टारर ‘बंटवारा 1947’ इस साल की दो बड़ी फिल्मों में शामिल हैं. दोनों ही फिल्में 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली हैं. बॉक्स ऑफिस पर दोनों फिल्मों के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिलेगी. वहीं, दोनों फिल्मों की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है. लेकिन एडवांस बुकिंग के मामले में इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ ने सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ को मात दे दी है. तो चलिए, एक नजर डालते हैं दोनों फिल्मों की एडवांस बुकिंग पर.

एडवांस बुकिंग में आवारापन 2 ने मारी बाजी

दरअसल, सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, रिलीज से पहले एडवांस बुकिंग के मामले में ‘आवारापन 2’ ने बाजी मारी है. जानकारी के मुताबिक, ‘आवारापन 2’ के लिए भारत में 8.7 लाख टिकटों की बुकिंग हो चुकी है. दर्शक इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

---विज्ञापन---

वहीं, सनी देओल की फिल्म ‘बंटवारा 1947’ की बात करें तो इस फिल्म की एडवांस बुकिंग में 2.74 लाख टिकट बुक हो चुके हैं.

आवारापन 2 निकली बटवारा 1947 से आगे

दोनों फिल्मों की बात करें तो एडवांस बुकिंग के मामले में ‘आवारापन 2’ सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ से काफी आगे चल रही है. इसके अलावा, ऑनलाइन टिकट बुकिंग साइट BookMyShow पर ‘आवारापन 2’ के लिए 294K लोगों ने अपनी दिलचस्पी दिखाई है. वहीं, ‘बंटवारा 1947’ के लिए 131K लोगों ने दिलचस्पी जाहिर की है. इन आंकड़ों के मुताबिक, ‘आवारापन 2’ ‘बंटवारा 1947’ से इस मामले में आगे चल रही है.

---विज्ञापन---

आवारापन 2 स्टार कास्ट

बता दें कि ‘आवारापन 2’ साल 2007 में रिलीज हुई फिल्म ‘आवारापन’ का सीक्वल है. इस फिल्म में इमरान हाशमी के साथ दिशा पाटनी और शबाना आजमी नजर आएंगी.

बटवारा 1947 में नजर आएंगे ये कलाकार

वहीं, ‘बटवारा 1947’ में सनी देओल के साथ प्रीति जिंटा, शबाना आजमी और करण देओल नजर आएंगे. फिल्म की कहानी भारत-पाकिस्तान के बटवारे पर आधारित है. फिल्म असगर वजाहत के लोकप्रिय नाटक ‘जिस लाहौर नई देख्या, ओ जम्या ही नहीं’ पर आधारित है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- Don 3 छोड़ने पर Ranveer Singh पर बरसे Farhan Akhtar? बातों-बातों में मारा ताना

---विज्ञापन---
First published on: Aug 11, 2026 12:57 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola