---विज्ञापन---
कौन हैं ‘सतलुज’ में दिलजीत दोसांझ की पत्नी? विवादित फिल्म में धांसू एक्टिंग कर जीता दिल
दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सतलुज' इन दिनों खूब चर्चा में है. फिल्म की कहानी जितनी सुर्खियां बटोर रही है, उतनी ही चर्चा इसकी स्टारकास्ट की भी हो रही है. हालांकि, रिलीज के महज दो दिन बाद ही फिल्म को भारत में ओटीटी प्लेटफॉर्म से हटा दिए जाने के कारण यह विवादों में आ गई, लेकिन इस पूरे विवाद के बीच एक चेहरा ऐसा है, जिसने अपनी शानदार एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत लिया है. यह चेहरा है एक्ट्रेस गीतिका विद्या ओहल्यान का.
शानदार एक्टिंग ने जीता फैंस का दिल
फिल्म में गीतिका ने दिलजीत दोसांझ की पत्नी परमजीत कौर खालड़ा का किरदार निभाया है. उनका अभिनय इतना प्रभावशाली है कि सोशल मीडिया पर लोग उनके बारे में जानने के लिए उत्सुक नजर आ रहे हैं. कई दर्शक उनकी एक्टिंग की तारीफ करते हुए उन्हें फिल्म की सबसे मजबूत कड़ियों में से एक बता रहे हैं.
कौन हैं गीतिका विद्या ओहल्यान?
गीतिका विद्या ओहल्यान हरियाणा से ताल्लुक रखती हैं और अपनी रॉ व नेचुरल एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं. उन्होंने हमेशा ऐसे किरदारों को चुना है, जिनमें अभिनय की गुंजाइश ज्यादा हो. ग्लैमर से ज्यादा कंटेंट-ड्रिवन फिल्मों और दमदार कहानियों पर उनका फोकस रहा है. यही वजह है कि कम प्रोजेक्ट्स करने के बावजूद उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई है.
गीतिका ने कहां से की पढ़ाई?
बहुत कम लोग जानते हैं कि एक्टिंग में आने से पहले गीतिका ने अपनी पढ़ाई पर पूरा ध्यान दिया. उन्होंने दिल्ली के किरोड़ी मल कॉलेज से इंग्लिश लिटरेचर में ग्रेजुएशन किया है. कॉलेज के दौरान ही उनका रुझान थिएटर की ओर बढ़ा और उन्होंने कॉलेज की मशहूर थिएटर सोसाइटी 'द प्लेयर्स' से जुड़कर अभिनय की बारीकियां सीखीं. यहीं से उनके अभिनय का सफर शुरू हुआ.
थिएटर से जुड़कर खुद को निखारा
थिएटर में लंबे समय तक काम करने के बाद गीतिका ने फिल्मों की दुनिया में कदम रखा और अपनी सादगी भरी लेकिन असरदार एक्टिंग से लोगों का ध्यान खींचा. अब 'सतलुज' में उनके शानदार प्रदर्शन ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वह किसी भी मजबूत किरदार को पूरी ईमानदारी और गहराई के साथ पर्दे पर उतारने का हुनर रखती हैं.
फिल्म से बनाई धांसू पहचान
फिल्म को लेकर चाहे जितना विवाद क्यों न हो, लेकिन गीतिका विद्या ओहल्यान की एक्टिंग ने दर्शकों पर गहरी छाप छोड़ी है. यही वजह है कि आज हर कोई इस प्रतिभाशाली एक्ट्रेस के बारे में जानना चाहता है और माना जा रहा है कि आने वाले समय में वह बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया में अपनी मजबूत पहचान और भी पक्की करेंगी.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.