Tuesday, 7 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

TV actress tortured by boyfriend I सालों बाद छलका दर्द, शॉकिंग खुलासे ने मचाई सनसनी !

टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस नीति टेलर ने अपने पास्ट रिलेशनशिप को लेकर ऐसा खुलासा किया है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। 'कैसी ये यारियां' फेम एक्ट्रेस ने रियलिटी शो 'Alliance' में बताया कि वह कभी एक बेहद टॉक्सिक और अब्यूसिव रिश्ते में थीं।

Edited By : pooja.rajput | Updated: Jul 7, 2026 11:33
Share :
Niti Taylor

टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस नीति टेलर ने अपने पास्ट रिलेशनशिप को लेकर ऐसा खुलासा किया है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। ‘कैसी ये यारियां’ फेम एक्ट्रेस ने रियलिटी शो ‘Alliance‘ में बताया कि वह कभी एक बेहद टॉक्सिक और अब्यूसिव रिश्ते में थीं। नीति ने कहा कि उनका एक्स-बॉयफ्रेंड हिंसक और साइकोटिक स्वभाव का था। एक बार उसने उन्हें सिगरेट से जला दिया था और एक रात अपने जन्मदिन पर आपा खोकर उन्हें जोरदार थप्पड़ भी मारा। नीति ने बताया कि जब रिश्ता मारपीट और शारीरिक शोषण तक पहुंच गया, तब उन्होंने बिना देर किए उस रिश्ते को हमेशा के लिए खत्म करने का फैसला कर लिया। शो में उन्होंने अपनी जांघ पर मौजूद पुराने निशान का जिक्र करते हुए उस दर्दनाक घटना को याद किया। एक्ट्रेस ने कहा कि उस समय वह कम उम्र और नासमझ थीं, इसलिए सामने वाले के असली स्वभाव को समझ नहीं पाईं। लेकिन जब हालात बेकाबू हो गए, तो उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। इसी बातचीत में नीति ने अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर उड़ रही अफवाहों पर भी प्रतिक्रिया दी। गौरतलब है कि उन्होंने अगस्त 2020 में परीक्षित बावा से शादी की थी। साल 2024 में दोनों के अलग होने की खबरें सामने आई थीं। इस पर नीति ने कहा, “कभी-कभी किसी अफवाह पर चुप रहना ही सबसे बड़ा जवाब होता है। अगर आपकी जिंदगी में ऐसा कुछ हो ही नहीं रहा, तो सफाई देने की जरूरत नहीं होती।”

First published on: Jul 07, 2026 11:33 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola