Monday, 21 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘संजय दत्त’ से ‘सैफ अली खान’ तक, बॉलीवुड के ये पिता कब करेंगे अपनी बेटियों का कन्यादान?

बॉलीवुड इंडस्ट्री में तमाम ऐसे एक्टर और एक्ट्रेस हैं, जिनकी बेटियां है. इस लिस्ट में संजय दत्त से लेकर सैफ अली खान, कमल हासन तक का नाम शामिल है. वहीं, सभी जानते हैं कि हिंदू धर्म में कन्यादान का बड़ा महत्व होता है. एक पिता अपनी बेटी की जब शादी करता है उस दौरान वह कन्यादान की रस्म अदा करता है. वहीं, ये एक्टर्स भी जल्द अपनी-अपनी बेटियों का कन्यादान कर सकते हैं. तो चलिए जानते हैं इसके बारे में.

बॉलीवुड इंडस्ट्री में तमाम ऐसे एक्टर और एक्ट्रेस हैं, जिनकी बेटियां है. इस लिस्ट में संजय दत्त से लेकर सैफ अली खान, कमल हासन तक का नाम शामिल है. वहीं, सभी जानते हैं कि हिंदू धर्म में कन्यादान का बड़ा महत्व होता है. एक पिता अपनी बेटी की जब शादी करता है उस दौरान वह कन्यादान की रस्म अदा करता है. वहीं, ये एक्टर्स भी जल्द अपनी-अपनी बेटियों का कन्यादान कर सकते हैं. तो चलिए जानते हैं इसके बारे में.

संजय दत्त- त्रिशाला दत्त

लिस्ट में पहला नाम संजय दत्त का है, जिनकी पहली शादी ऋचा शर्मा से हुई थी और उनसे उनकी बेटी त्रिशाला दत्त हैं. त्रिशाला 38 साल की हो चुकी हैं और वह इस उम्र में भी कुंवारी हैं. ऐसे तो उनके लॉन्ग टर्म बॉयफ्रेंड की 2019 में मौत हो गई थी. लेकिन उसके बाद से वह सिंगल है और अक्सर ही लोग पूछते हैं कि वह शादी कब करेंगी और संजय दत्त को कब उनके कन्यादान का मौका मिलेगा.

---Advertisement---

सैफ अली खान-सारा अली खान

लिस्ट में एक्टर सैफ अली खान का नाम भी शामिल है, जो कि बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान के पिता हैं. सारा अली खान, जो कि 30 साल की हो चुकी हैं और इस बीच अक्सर ही उनकी डेटिंग की रूमर्स उड़ती रहती हैं.

बोनी कपूर-जाह्नवी कपूर

बोनी कपूर भी इस लिस्ट में शामिल हैं. जैसा कि उनकी बेटी जाह्नवी कपूर 29 साल की हो चुकी हैं और वह शेखर पहाड़िया को डेट कर रही हैं. कई बार जाह्नवी अपनी शादी को लेकर इंटरव्यू में बात कर चुकी हैं. हालांकि वह कब शादी करेंगे, इसको लेकर उन्होंने अभी तक कुछ नहीं कहा है.

---Advertisement---

शक्ति कपूर-श्रद्धा कपूर

शक्ति कपूर जो कि बॉलीवुड के फेमस विलेन रहे हैं और उनकी बेटी श्रद्धा कपूर सभी की क्रश हैं. 39 साल की हो चुकी श्रद्धा अभी भी कुंवारी हैं और अक्सर ही लोग सवाल करते हैं कि वह कब शादी करने वाली हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक वह राहुल मोदी को डेट कर रही हैं और उम्मीद की जा रही है कि वह उनके साथ जल्द शादी कर सकती हैं.

जैकी श्रॉफ- कृष्णा श्रॉफ

जैकी श्रॉफ की बेटी कृष्णा श्रॉफ जो कि 38 साल की हो चुकी हैं. वह भी इस उम्र में कुंवारी हैं. हालांकि कृष्णा श्रॉफ अब्दुल अजीम बदख्शी को डेट कर रही हैं. लेकिन शादी को लेकर उनकी क्या प्लानिंग है, इसके बारे में उन्होंने कोई खुलासा नहीं किया है.

---Advertisement---

कमल हासन-श्रुति हासन

कमल हासन बॉलीवुड से लेकर साउथ फिल्मों तक पॉपुलर हैं और उनकी बेटी श्रुति हासन भी लिस्ट में शामिल हैं. 40 साल की हो चुकी श्रुति भी अभी तक कुंवारी हैं. हालांकि वह शांतनु हजारिका को डेट कर रही थीं, लेकिन 2024 में उनका ब्रेकअप हो गया और उसके बाद से वह सिंगल है.

First published on: May 07, 2026 02:38 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola