---विज्ञापन---
Dhurandhar 2 में ‘अतीक अहमद से लेकर नोटबंदी तक’, फिल्म के इन 5 सींस पर मचा बवाल
धुरंधर द रिवेंज सिनेमाघरों में 19 मार्च को रिलीज हुई है और रिलीज के बाद से ही यह फिल्म चर्चा में है. फिल्म की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं और इस मूवी ने सिर्फ 3 दिनों में 500 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है. हालांकि फिल्म के कुछ सींस पर जमकर बवाल हो रहा है.
धुरंधर द रिवेंज सिनेमाघरों में 19 मार्च को रिलीज हुई है और रिलीज के बाद से ही यह फिल्म चर्चा में है. फिल्म की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं और इस मूवी ने सिर्फ 3 दिनों में 500 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है. हालांकि फिल्म के कुछ सींस पर जमकर बवाल हो रहा है.
दरअसल, जहां कुछ लोग धुरंधर की जमकर तारीफ कर रहे हैं, वहीं कुछ ऐसे लोग भी हैं जो इस मूवी को प्रोपेगैंडा बता रहे हैं. फिल्म में कुछ ऐसे सींस भी दिखाए गए हैं जिसपर लोग सवाल खड़े कर रहे हैं. धुरंधर 2 फिल्म में नोटबंदी और अतीक अहमद का किरदार दिखाया गया है, जो कि सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है. जिसके कारण कहा जा रहा है कि यह फिल्म प्रोपेगैंडा फैला रही है.
फिल्म में नोटबंदी वाले सीन को लेकर कुछ लोगों का कहना है कि धुरंधर 2 में नोटबंदी को लेकर दिखाया गया है कि नोटबंदी से पहले अजीत डोभाल यूपी के डीजीपी प्रशांत कुमार से मिलकर अतीक अहमद को गिरफ्तार कराते हैं. हालांकि असल में जब नोटबंदी हुई थी तो 2016 में यूपी के डीजीपी सैयद जावेद अहमद थे.
वहीं, इस मूवी में अतीक अहमद के किरदार को दिखाए जाने पर भी खूब बवाल मचा हुआ है. दरअसल, अतीक अहमद एक गैंगस्टर हुआ करता था और उसके बाद वह नेता बना था. इस मूवी में अतीक अहमद का संबंध पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई से दिखाया गया है. जिसके बाद लोग इसपर आपत्ति जता रहे हैं.
इसके अलावा फिल्म को लेकर कई नेताओं ने विरोध जताया है. लोगों ने इसे हिंदू मुस्लिम के बीच नफरत फैलाने और एक विशेष समुदाय को निशाना बनाने और लव जिहाद का भी आरोप लगाया है.
धुरंधर 2 में रणवीर सिंह कुछ एक सीन में पगड़ी पहने हुए हैं और सिगरेट पीते हुए नजर आ रहे हैं. जिसको लेकर सिख समुदाय ने आपत्ति जताई और सीन की कड़ी निंदा भी की. इन सभी के अलावा फिल्म में एक्शन के नाम पर हद से ज्यादा हिंसात्मक सीन दिखाए गए हैं. जिन्हें देख ज्यादातर ऑडियंस असहज महसूस कर रही थी.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.